Bihar News : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले मंत्री संतोष सुमन, बिहार के राजनीतिक हालात और एनडीए की मजबूती पर हुई चर्चा

Bihar News : बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार मुलाकात की।

Bihar News : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले मंत्री संत
केंद्रीय गृह मंत्री से मिले डॉ. संतोष कुमार सुमन- फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों पर विस्तार से बातचीत हुई।

बिहार की राजनीतिक स्थिति और विकास पर चर्चा

मुलाकात के दौरान बिहार की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, राज्य के विकास से जुड़ी प्राथमिकताओं और एनडीए गठबंधन की मजबूती को लेकर सार्थक चर्चा हुई। साथ ही, आगामी राजनीतिक चुनौतियों और संभावनाओं पर भी विचारों का सकारात्मक आदान-प्रदान किया गया।

एनडीए की एकजुटता को और मजबूत बनाने पर जोर

बैठक में घटक दलों के बीच बेहतर तालमेल और आपसी समन्वय को बेहतर बनाने पर भी विशेष जोर दिया गया, ताकि राज्य में एनडीए की एकजुटता को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।

अमित शाह के नेतृत्व की सराहना

मंत्री संतोष सुमन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दूरदर्शी नेतृत्व, संगठनात्मक क्षमता और आत्मीय स्वभाव की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि अमित शाह का मार्गदर्शन हमेशा से नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करने वाला रहा है।