Bihar News : SIR को लेकर विपक्ष के विरोध पर 'हम' ने कसा तंज, कहा सुप्रीम कोर्ट ने माना, वोटर लिस्ट में जरुरी है संशोधन

Bihar News : विपक्ष SIR को लेकर लगातार हमलावर है. इस मामले को लेकर हम ने विपक्ष पर तंज कसा है. उन्होंने कहा की सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है की वोटर लिस्ट में संशोधन जरुरी है......पढ़िए आगे

Bihar News : SIR को लेकर विपक्ष के विरोध पर 'हम' ने कसा तंज,
विपक्ष पर तंज - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : हम (से.) के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुन्दर शरण ने कहा कि बिहार में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने विपक्ष के विरोध की जिद को एक बार फिर खारिज कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट शब्दों में  कहा है कि मतदाता सूची 'स्थिर' नहीं रह सकती, संशोधन जरूरी है। 

शरण ने कहा है कि कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं के इस तर्क से भी असहमति जताई कि चुनाव से ठीक पहले बिहार में हो रही इस प्रक्रिया का कानूनी आधार नहीं है। कोर्ट ने कहा है कि मृतकों, पलायन कर चुके या अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में गए लोगों के नाम हटाने के लिए संशोधन जरूरी है।

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के अनुसार चुनाव आयोग के पास मतदाता सूची संशोधित करने की शक्ति है। इससे उसे रोका नहीं जा सकता है। 

दरअसल एक ओर तो विपक्ष वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का  आरोप लगा रहा है, दूसरी ओर उस गड़बड़ी को ठीक करने की प्रक्रिया का भी विरोध कर रहा है।