Anant Singh News: हम निर्दोष हैं...शपथ ग्रहण करते ही विधायक अनंत सिंह का बड़ा बयान, तेजस्वी को लेकर क्या कहा जानिए

Anant Singh News: हम निर्दोष हैं...हम जल्द ही बाहर आएंगे...तेजस्वी क्या बोलेगा...अगली बार तो किसी और पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ना पड़ेगा...अनंत सिंह ने शपथ ग्रहण करने के बाद ऐसे तमाम बयान दिए हैं...पढ़िए आगे...

अनंत सिंह
अनंत सिंह का बड़ा बयान - फोटो : reporter

Anant Singh News: बाहुबली नेता और मोकामा से नवनिर्वाचित विधायक अनंत सिंह आज यानी मंगलवार को विधायक पद की शपथ ले ली है। भारी सुरक्षा के बीच उन्हें बेऊर जेल से बिहार विधानसभा लाया गया। पटना सिविल कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद उनके शपथ ग्रहण का रास्ता साफ हुआ है। कोर्ट के आदेश के तहत उन्हें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एंबुलेंस से बिहार विधानसभा लाया गया। जिसके बाद अनंत सिंह ने सदन में शपथ ली। इस दौरान उन्होंने सीएम नीतीश से भी मुलाकात की।

बेऊर जेल के लिए रवाना हुए अनंत सिंह 

वहीं शपथ ग्रहण करने के बाद अनंत सिंह बेऊर जेल के लिए रवाना हो गए। जेल जाने से पहले उन्होंने बड़ा बयान दिया। साथ ही तेजस्वी को लेकर भी अनंत सिंह ने बड़ा बयान दिया। अनंत सिंह ने शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और उनके साथ न्याय जरूर होगा।

हम निर्दोष हैं..हमारे साथ न्याय होगा

शपथ लेने के बाद जब अनंत सिंह दोबारा जेल लौटने के लिए रवाना हुए तो उन्होंने कहा कि, हम निर्दोष हैं... हमें पूरा विश्वास है कि हमारे साथ न्याय होगा।” विपक्ष के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास बोलने के लिए कुछ नहीं है। जब उनसे विपक्ष द्वारा बिहार में कानून-व्यवस्था खराब होने और महिलाओं व लड़कियों की सुरक्षा को लेकर लगाए जा रहे आरोपों के बारे में सवाल किया गया, तो अनंत सिंह ने कहा कि बिहार में सब सुरक्षित है और यहां निश्चित प्रशासन की सरकार है। 

किसी और पार्टी के टिकट पर लड़ना पड़ेगा चुनाव 

उन्होंने दोहराया कि विपक्ष बेवजह आरोप लगा रहा है और उसके पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है। इसी दौरान जब तेजस्वी को लेकर सवाल किया गया तो अनंत सिंह ने कहा कि, इस बार तो उतनी सीट आ भी गई है, अगली बार तो उनको किसी और पार्टी से टिकट लेकर चुनाव लड़ना पड़ेगा।  अनंत सिंह के शपथ लेने के बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच वापस जेल ले जाया गया।



पटना से नरोत्तम की रिपोर्ट