सांसद देवेश चन्द्र ठाकुर ने निशांत के सद्भाव यात्रा का किया स्वागत, अतिक्रमण पर बुलडोजर को बताया सही एक्शन

Bihar Politics : सांसद देवेश चन्द्र ठाकुर ने निशांत कुमार की सद्भाव यात्रा का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामना दी है। वहीं उन्होंने बिहार के सम्राट सरकार के अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर एक्सन का पुरजोर समर्थन किया है...

सांसद देवेश चन्द्र ठाकुर ने निशांत के सद्भाव यात्रा का किया
सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने बुलडोजर और एनकाउंटर एक्शन का किया समर्थन- फोटो : रणजीत कुमार

Patna : सीतामंढ़ी से सांसद देवेश चन्द्र ठाकुर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार की सक्रियता और उनकी 'सद्भावना यात्रा' पर भी सांसद ने अपनी प्रतिक्रिया दी। आज पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए देवेश चंद्र ठाकुर ने इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि बिहार को एक 'एजुकेटेड' यानी शिक्षित युवा नेता मिला है। उन्होंने निशांत की नई पारी के लिए उन्हें अपनी ओर से शुभकामनाएं भी दीं। सांसद ने माना कि शिक्षित युवाओं के राजनीति में आने से प्रदेश के विकास को एक नई दृष्टि और ऊर्जा मिलेगी।


निशांत कुमार की यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में दिख रहे जबरदस्त उत्साह पर सांसद ने कहा कि जनता और खासकर युवा वर्ग बदलाव और नई सोच का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह हाजीपुर और अन्य इलाकों में निशांत का भव्य स्वागत हुआ, वह इस बात का संकेत है कि लोग उनके विजन से जुड़ रहे हैं। विवेक चंद्र ठाकुर ने राजनीति में शिक्षा और शालीनता के महत्व पर जोर देते हुए इसे भविष्य के लिए शुभ संकेत बताया।


वहीं उन्होंने बिहार में अवैध निर्माण और बढ़ते अपराध के खिलाफ जारी कार्रवाई पर ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने राज्य में चल रहे 'बुलडोजर एक्शन' का पुरजोर समर्थन करते हुए कहा कि अगर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है, तो इसमें किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण मुक्त बिहार बनाना सरकार की प्राथमिकता है और जो गलत है, उस पर कानूनी हंटर चलना तय है।


सांसद ठाकुर ने अपराधियों के खिलाफ पुलिसिया कार्रवाई पर भी बेबाक राय रखी। उन्होंने हाल के दिनों में हुए एनकाउंटर्स का जिक्र करते हुए कहा कि अगर अपराधी समाज में भय फैलाएंगे और कानून को चुनौती देंगे, तो उनका एनकाउंटर होना स्वाभाविक है। उन्होंने विपक्ष और आलोचकों से सवाल किया कि अपराधियों के सफाए में किसी को क्या परेशानी हो सकती है? उनके इस बयान को बिहार में 'योगी मॉडल' की तर्ज पर बढ़ती सख्ती के तौर पर देखा जा रहा है।


कुल मिलाकर, सांसद विवेक चंद्र ठाकुर ने अपने बयानों से यह साफ कर दिया है कि वे एक ओर जहां अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति के समर्थक हैं, वहीं दूसरी ओर राज्य की राजनीति में शिक्षित युवा नेतृत्व के आगमन को भी सराहन योग्य मानते हैं। उनके इस बयान ने बिहार के सियासी गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है, खासकर बुलडोजर और एनकाउंटर जैसे संवेदनशील मुद्दों पर उनके खुले समर्थन ने सरकार के इरादे स्पष्ट कर दिए हैं।


रणजीत की रिपोर्ट