Lalu yadav iftar - चुनाव से पहले टेंशन हाई है! अब क्या करेंगे तेजस्वी -कांग्रेस के साथ डिप्टी सीएम पद के दावेदार मुकेश सहनी ने बनाई दूरी
Lalu yadav iftar - बिहार में लालू यादव की इफ्तार पार्टी से न सिर्फ कांग्रेस, बल्कि विकासशील इंसान पार्टी भी दूर रही। पार्टी सुप्रीमो मुकेश सहनी लालू यादव की इफ्तार पार्टी में शामिल होने की जगह ओसामा शहाब के साथ मुजफ्फरपुर में मौजूद थे।

Muzaffarpur - विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज मुजफ्फरपुर के पारू प्रखंड के डुमरी जयमल पहुंचे, जहां पार्टी द्वारा आयोजित दावत ए इफ्तार कार्यक्रम में भाग लिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता सहित रोजेदार पहुंचे। इस इफ्तार कार्यक्रम में पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के पुत्र ओसामा साहेब ने भी शिरकत की और रोजेदारों और बिहार के लोगों से अल्लाह से दुआ मांगी।
बिहार के पूर्व मंत्री और वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि यह महीना पाक महीना है, जिसमें देश और दुनिया को बताने की जरूरत है कि हम सभी जाति और धर्म के लोग एक हैं। यह महीना न केवल पाक महीना है, बल्कि भाईचारे का भी महीना है।उन्होंने कहा कि कुछ लोग इस देश में नफरत फैलाने की राजनीति कर रहे हैं, लेकिन यह दौर ज्यादा दिन चलने वाला नहीं है। यह कुछ महीनों के लिए है। उन्होंने कहा कि आज देश में कुछ लोग नफरत फैलाने की बात करते हैं। हम और आप मिलकर इस समय का मुकाबला करने के लिए तैयार रहें। बरसात ज्यादा दिनों तक नहीं रहती है, उस दौर में छाता निकालकर काम निकालना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई हम सभी के पूर्वजों ने लड़ी थी। यह देश सबका है, किसी और का नहीं है। उन्होंने स्थानीय लोगों और खासकर सभी रोजेदारों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि 2020 में इस क्षेत्र से वीआईपी के उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे थे, लेकिन वे जनता को धोखा देकर अलग राह पकड़ ली। उन्होंने लोगों से सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए विधानसभा चुनाव का इशारा किया और कहा कि आने वाले महीने में हमें बड़ी लड़ाई लड़नी है, जिसके लिए अभी से ही तैयारी शुरू होनी चाहिए।
आज ही लालू यादव ने दी थी इफ्तार पार्टी
यहां यह भी हैरान करनेवाली बात है कि आज ही लालू यादव ने भी पटना में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था। तेजस्वी के साथ मुकेश सहनी का जो रिश्ता है, उसके बाद यह हैरान करनेवाली बात है कि उनकी पार्टी ने इफ्तार पार्टी के लिए आज का दिन क्यों चुना। यह साफ था कि दोनों इफ्तार पार्टी अचानक नहीं हुआ। वहीं बिहार में मुस्लिम के सबसे बड़े नेता रहे मरहूम मो. शहाबुद्दीन के लाडले ओसाम शहाब भी सहनी के साथ नजर आए, न कि लालू और तेजस्वी के साथ। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने भी लालू की इफ्तार पार्टी से खुद को अलग रखा। जिसके बाद अब महागठबंधन की अंदरुनी लड़ाई अब खुलकर सामने आ गई है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस से बाद मुकेश सहनी भी तेजस्वी को बड़ा झटका दे सकती है। जो कि तेजस्वी के लिए चिंता बढ़ा सकती है।