Bihar Politics: पटना में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत, एयरपोर्ट से बापू सभागार तक उमड़ी भीड़, जोड़ी-मोदी नीतीश के..गाने से वेलकम

Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन पहली बार पटना पहुंचे हैं, इस दौरान उनकी भव्य स्वागत की गई है। एयरपोर्ट से बापू सभागार तक भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी रही।

नितिन नवीन
नितिन नवीन का भव्य स्वागत - फोटो : reporter

Bihar Politics:  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार को पटना पहुंचे। जहां जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका भव्य स्वागत किया गया। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर उनका अभिनंदन किया और समर्थन में जमकर उत्साह दिखाया। भाजपा के  राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन सोमवार को पहली बार पटना पहुंचे। इस दौरान ‘जोड़ी नीतीश–मोदी के हिट हो गइल’ गाने के साथ उनका अभिनंदन किया गया और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

बापू सभागार में भव्य स्वागत 

एयरपोर्ट से निकलने के बाद नितिन नवीन सीधे बापू सभागार के लिए रवाना हुए। इसके बाद नितिन नवीन बापू सभागार पहुंचे, जहां भाजपा की ओर से उनके सम्मान में भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया है। समारोह में बिहार के सभी जिलों से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे हैं। यहां भी ‘मोदी–नीतीश’ के गीत के साथ उनका स्वागत किया गया और कार्यकर्ताओं ने भगवा गमछा लहराकर अभिनंदन किया।

कार्यकर्ताओं से संवाद 

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संदेश देंगे। बापू सभागार में मंच पर उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, मंत्री मंगल पांडे, दिलीप जायसवाल, नीतीश मिश्रा, श्रेयसी सिंह, विनोद तावड़े, संजय जायसवाल, राधामोहन सिंह, ऋतुराज सिन्हा, नंद किशोर यादव, शाहनवाज हुसैन, अश्विनी चौबे, रेणु देवी, धर्मशिला गुप्ता, भिखू भाई दलासानिया, हरि सहनी और संजय मयूख सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

पटना से वंदना की रिपोर्ट