जनता विकास चाहती है, भ्रम नहीं, महागठबंधन जनता को गुमराह करने में लगे हैं : नितिन नवीन

जनता विकास चाहती है, भ्रम नहीं,  महागठबंधन जनता को गुमराह कर

Patna -  पथ निर्माण मंत्री एव बांकीपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी  नितिन नवीन जी ने कहा कि जब भी चुनाव आता है, गठबंधन के नेता जनता को भ्रमित करने की कोशिश करते हैं। बिहार की जनता अब बहुत समझदार है उसे पता है कि किसने काम किया और किसने केवल वादे किए।

नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और बिहार में एनडीए सरकार ने सदैव सामाजिक न्याय और आरक्षण की नीति का सम्मान किया है। भाजपा का संकल्प है  “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास।” गठबंधन के लोग अब भी पुरानी राजनीति की भाषा बोल रहे हैं, जबकि बिहार विकास और सुशासन की नई दिशा में आगे बढ़ चुका है।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग और चुनाव प्रक्रिया को लेकर बेबुनियाद आरोप लगाना लोकतंत्र की गरिमा के खिलाफ है। भाजपा और एनडीए का हर कार्यकर्ता संविधान और आयोग के निर्देशों का सम्मान करता है।

नितिन नवीन ने कहा कि बिहार की जनता बदलाव नहीं, बल्कि निरंतर विकास चाहती है। पटना सहित पूरे राज्य में लोग एनडीए और प्रधानमंत्री मोदी जी की नीतियों पर भरोसा जता रहे हैं। बांकीपुर की जनता भी एक बार फिर विकास और विश्वास के साथ भाजपा के पक्ष में है।