Bihar Budget Session: बिहार में अब ऐसे होगी कब्रिस्तान की घेराबंदी, नीतीश सरकार ने बदल दी प्रावधान, सम्राट चौधरी का ऐलान, सदन में भारी बवाल

Bihar Budget Session:

सम्राट चौधरी
कब्रिस्तान घेराबंदी को लेकर बवाल - फोटो : social media

Bihar Budget Session:  बिहार विधानसभा के पांचवे दिन सदन में भारी बवाल देखने को मिल रहा है। कब्रिस्तान की घेराबंदी को लेकर विपक्षी नेता भारी बवाल कर रहे थे। एआईएमआई नेता कब्रिस्तान की घेराबंदी को लेकर सवाल कर रहे थे। जिसपर जवाब देते हुए गृह मंत्री और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि, राज्य में अब विधायक फंड से कब्रिस्तान की घेराबंदी होगी। सरकार इसके लिए प्रावधान बदल रही है। मो सरवर आलम ने सवाल पर इस बात की जानकारी दी गई है। 

गन्ना किसान को लेकर सवाल 

वहीं सदन की कार्यवाही शुरू होती ही गन्ना किसान से मुद्दा उठा। JDU MLA मंजीत सिंह ने सदन में गन्ना किसान से जुड़े मुद्दे को उठाया। गन्ना किसान को समय से भुगतान नहीं करने की बात कही। संबंधित विभाग के मंत्री ने दिया। जवाब अब तक बड़े पैमाने पर गन्ना किसानों को गन्ना की राशि भुगतान की गई है। सरकार पूरी तरह से चिंतित है जल्द ही हम लोग गन्ना किसानों को पंद्रह दिनों में भुगतान कर देंगे। फिर विधायक के सवाल करने बार मुख्यमंत्री ने बोला क्यों पूछ रहे हो।