बिहार में नए जिलों के गठन पर नीतीश सरकार का बड़ा झटका, विधानसभा में हो गया ऐलान

पारू से विधायक शंकर प्रसाद द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में मंत्री विजय चौधरी ने सदन में नए जिलों के गठन की मांग पर बड़ा झटका दिया.

New district in Bihar
New district in Bihar- फोटो : news4nation

New district in Bihar:  बिहार में नए जिलों और अनुमंडलों की मांग करने वालों को बड़ा झटका लगा है। बिहार विधानसभा में सरकार ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल राज्य में किसी भी नए जिले का गठन नहीं किया जाएगा। मंत्री विजय चौधरी ने सदन में बताया कि इस संबंध में सरकार के पास अभी कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। यह जानकारी उन्होंने पारू से विधायक शंकर प्रसाद द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में दी। मंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में प्रशासनिक ढांचे में नए जिले जोड़ने को लेकर सरकार की कोई योजना नहीं है।


बिहार के इस जिले में आए 168 पाकिस्तानी नागरिक 

बिहार विधानसभा के प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक मिथिलेश तिवारी ने राज्य में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों को लेकर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि धार्मिक यात्रा के बहाने कुछ विदेशी नागरिक बिहार आते हैं और बाद में अवैध रूप से भारतीय नागरिकता से जुड़े दस्तावेज हासिल कर लेते हैं।


मिथिलेश तिवारी ने बताया कि वर्ष 1990 से 2015 के बीच 173 विदेशी नागरिक धार्मिक यात्रा के उद्देश्य से गोपालगंज पहुंचे थे, जबकि जिले में थावे मंदिर के अलावा कोई बड़ा धार्मिक स्थल नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि इनमें से कई लोग आज गोपालगंज में आलीशान मकान बनाकर रह रहे हैं और उनके नाम वोटर आईडी तथा आधार कार्ड में भी दर्ज हैं, जबकि स्थानीय लोगों को यह तक पता नहीं है कि वे मूल रूप से कहां के निवासी हैं।


इस पर गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने सदन को जानकारी दी कि बताए गए 173 लोगों में से करीब 168 पाकिस्तान से आए थे, जबकि कुछ अन्य ब्रिटेन और कजाकिस्तान से भी आए थे। गृह मंत्री ने कहा कि यदि इन लोगों के अवैध रूप से रहने या इससे अपराध बढ़ने की आशंका है, तो सरकार इस पूरे मामले की जांच कराएगी।