Bihar News: महिलाओं के लिए नीतीश सरकार की बड़ी पहल, नौकरी के साथ साथ मिलेगी रहने की भी सुविधा, जानिए क्या है पूरा प्लान
Bihar News: बिहार की नीतीश सरकार के द्वारा महिलाओं के लिए बड़ी पहल शुरू की गई है। नीतीश सरकार महिलाओं को कई सुविधा देने जा रही है। आइए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में...

Bihar News: बिहार में पहली बार महिलाओं के लिए औद्योगिक क्षेत्रों और फैक्ट्रियों में नौकरी के साथ उनके रहने की भी व्यवस्था की जाएगी। इस योजना के तहत उद्योग विभाग औद्योगिक क्षेत्रों और उनसे जुड़े कार्यालयों के पास हॉस्टल का निर्माण कराएगा। पहले चरण में 10 स्थानों को चुना गया है, जहां 2000 महिलाओं को रोजगार और आवास मिलेगा। यहां 24×7 सुरक्षा, स्वास्थ्य केंद्र और सुगम यातायात जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
1.50 महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्लान
महिलाओं को कपड़ा, बैग, प्लास्टिक, जूता, फर्नीचर, खिलौना, और खाद्य प्रसंस्करण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में तकनीकी और सामान्य नौकरियां दी जाएंगी। यह योजना 'स्कीम फॉर स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट फॉर कैपिटल इंवेस्टमेंट' के तहत लागू की जा रही है। अगर यह योजना सफल होती है, तो इसे बिहार के सभी औद्योगिक क्षेत्रों में लागू किया जाएगा। उद्योग विभाग का उद्देश्य पहले चरण में 1.50 लाख महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।
इन जिलों में बनेंगे हॉस्टल
हॉस्टल के लिए 12 जिलों को चिन्हित किया गया है। पटना, मुजफ्फरपुर, बक्सर, औरंगाबाद सहित 9 जिलों में हॉस्टल का निर्माण होगा। इस 9 जिलों में 10 स्थानों पर हॉस्टल बनाए जाएंगे। पटना के फतुहा औरर बिहटा में 400 महिलाओं के लिए हॉस्टल का निर्माण होगा। मुजफ्फरपुर के टेक्सटाइल क्लस्टर में हॉस्टल बनाया जाएगा। बक्सर के नवानगर में भी महिलाओं के लिए हॉस्टल बनाए जाएंगे। इसके अलावा औरंगाबाद, हाजीपुर, कुमार बाग (पश्चिम चंपारण), सकरी (मधुबनी), बेगूसराय, मरंगा (पूर्णिया) में भी हॉस्टल बनाए जाएंगे।
कौन महिलाएं होंगी पात्र
उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि इस पहल से दूरदराज में रहने वाली महिलाओं को भी रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे और वे आसानी से औद्योगिक क्षेत्र में काम कर सकेंगी। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। बता दें कि अविवाहित, विधवा, तलाकशुदा महिलाओं को 50000 वेतन पाने वाली महिलाओं को या जो 18 वर्ष या उससे अधिक की हैं उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा।