Bihar News: बिहार की महिलाओं के लिए नीतीश सरकार का तोहफा, इस दिन से सड़कों पर दौड़ेंगी पिंक बस, जानिए रुट

Bihar News: पटना सहित बिहार के 4 शहरों में पिंक बस सड़कों पर दौड़ती दिखेंगी। इन बसों का रुट तय हो गया है। आइए जानते हैं ये बसें कहां से रवाना होंगी और किस रुट पर चलेंगी।

Bihar pink buses
Bihar pink buses- फोटो : social media

बिहार सरकार महिलाओं की सुरक्षित यात्रा को देखते हुए महिला स्पेशल 'पिंक बस' सेवा की शुरुआत की जाएगी। जानकारी अनुसार जून के दूसरे सप्ताह में पटना सहित चार शहरों में बसें दौड़ेंगी। सभी पिंक बसें रोपड़, पंजाब से मंगवाई जा चुकी हैं और इनके परिचालन के लिए परमिट प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) के अनुसार, परमिट देने की प्रक्रिया मई तक पूरी कर ली जाएगी और जून के दूसरे सप्ताह से इन बसों का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा।

जून से शुरु होगी पिंक बस सेवा 

प्रारंभिक चरण में पिंक बस सेवा राज्य के चार प्रमुख शहरों  पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया में शुरू होगी। पटना में सबसे अधिक 10 पिंक बसें चलाई जाएंगी। जबकि शेष 10 बसें अन्य तीन शहरों में संचालित होंगी। बीएसआरटीसी की योजना है कि अक्टूबर तक 100 और पिंक बसें सड़कों पर उतारी जाएं। पटना में चलने वाली पिंक बसों के लिए रुट तय कर लिया गया है। सभी बसें गांधी मैदान से रवाना होकर शहर के विभिन्न स्थानों पर जाएंगी। 

पटना में पिंक बसों के लिए रूट

गांधी मैदान से दानापुर स्टेशन होते हुए बेली रोड,

गांधी मैदान से पटना एम्स तक वाया पटना स्टेशन,

गांधी मैदान से पटना साहिब स्टेशन वाया राजेंद्रनगर,

गांधी मैदान से दानापुर बस स्टैंड वाया एएन कॉलेज,

गांधी मैदान से दानापुर बस स्टैंड वाया राजापुर पुल।

डीलक्स बस सेवा भी इसी माह से होगी शुरू

इधर, बिहार राज्य पथ परिवहन निगम इसी महीने से 166 डीलक्स बसों का परिचालन भी शुरू करने जा रहा है। इन बसों के परमिट की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और अब सिर्फ उद्घाटन की तिथि तय की जानी है। सभी बसें परिचालन के लिए तैयार हैं और उनके ड्राइवरों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। डीलक्स बस सेवा का उद्देश्य राज्य के 102 अनुमंडलों को जिला मुख्यालयों से जोड़ना है। ये बसें अनुमंडल स्तर पर संचालित की जाएंगी, जिससे ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों की यातायात सुविधाएं बेहतर होंगी।

Nsmch
NIHER