Bihar Politics: सीएम पद छोड़ने से पहले ही शिफ्ट होने लगा नीतीश कुमार का सामान! जानिए कहां होगा नया ठिकाना

Bihar Politics: सीएम नीतीश के पद छोड़ने से पहले ही उनका सामान शिफ्ट होने लगा है। 1 अणे मार्ग से सीएम नीतीश का सामान 7 सर्कुलर रोड में शिफ्ट हो रहा है। सीएम नीतीश अब राबड़ी देवी के पड़ोसी बनेंगे।

सीएम आवास

Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही सीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं। सीएम नीतीश के इस्तीफे को लेकर चर्चा तेज है। इसी बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस्तीफे से पहले ही नीतीश कुमार का सामान शिफ्ट होने लगा है। जानकारी अनुसार एक अणे मार्ग से सीएम नीतीश का सामान 7 सर्कुलर रोड में शिफ्ट हो रहा है। जिसकी तस्वीर भी सामने आई है। ट्रैक्टर से सामना एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर रोड शिफ्ट हो रहा है। इसके पहले सीएम नीतीश के आवास पर बड़ी बैठक हुई हुई। 

सीएम आवास पर हुई बैठक 

जानकारी अनुसार, जदयू नेताओं की अहम बैठक करीब दो घंटे तक चली। जिसमें नई सरकार के गठन और मंत्रिमंडल के स्वरूप को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में संजय झा और विजय चौधरी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में मंत्रिमंडल में युवाओं को मौका देने पर भी विचार किया गया।

कैबिनेट की अंतिम बैठक 

इसी बीच जानकारी सामने आ रही है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 13 अप्रैल को कैबिनेट की अंतिम बैठक करेंगे। इसके बाद 14 अप्रैल को उनके मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की संभावना जताई जा रही है। उसी दिन एनडीए विधायक दल की बैठक भी प्रस्तावित है, जिसमें नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लग सकती है।

दिल्ली की राजनीति में सक्रिय रहेंगे मुख्यमंत्री 

इससे पहले दिल्ली दौरे के दौरान नीतीश कुमार ने संकेत दिए थे कि वे अब राष्ट्रीय राजनीति में अधिक सक्रिय रहेंगे। उन्होंने कहा था कि उन्होंने लंबे समय तक बिहार में काम किया है और आगे भी उनका काम जारी रहेगा, साथ ही पटना आना-जाना भी बना रहेगा। बैठक के बाद बिहार की राजनीति में हलचल और तेज हो गई है और अब सभी की नजरें 13-14 अप्रैल के घटनाक्रम पर टिकी हैं, जो राज्य की सत्ता की दिशा तय करेंगे।

पटना से अभिजीत की रिपोर्ट