नीतीश के मंत्री-विधायक विधानमंडल में बैठकर पीते हैं शराब ! सूखे नशे की चपेट में पूरा बिहार, सुनील सिंह का बड़ा दावा

आरजेडी एमएलसी ने आरोप लगाया कि शराबबंदी कानून लागू कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने करीब 25 हजार करोड़ रुपये का एक समानांतर कारोबार खड़ा कर दिया है।

 MLAs drink alcohol in Bihar legislature
MLAs drink alcohol in Bihar legislature- फोटो : news4nation

Bihar Vidhan Mandal :  बिहार विधान मंडल में गुरुवार को शराबबंदी को लेकर सियासी माहौल उस वक्त गरमा गया, जब राष्ट्रीय जनता दल के विधान परिषद सदस्य सुनील कुमार ने सरकार और सत्ता पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। सुनील कुमार ने दावा किया कि बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब आसानी से उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि वह दावे के साथ कह सकते हैं कि सत्ता पक्ष के कई मंत्री और विधायक रोजाना शराब का सेवन करते हैं। यहां तक कि बिहार विधानमंडल परिसर में भी शराब की बोतलें खुलती हैं। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे किसी मंत्री या विधायक का नाम नहीं लेंगे।


आरजेडी एमएलसी ने आरोप लगाया कि शराबबंदी कानून लागू कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने करीब 25 हजार करोड़ रुपये का एक समानांतर कारोबार खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि बीते 10 वर्षों में बिहार की स्थिति गंभीर रूप से बिगड़ी है और राज्य ‘उड़ता पंजाब’ जैसी हालत की ओर बढ़ रहा है। सुनील कुमार का आरोप था कि छोटे-छोटे बच्चे तक सूखे नशे की चपेट में हैं, लेकिन सरकार आंख मूंदे बैठी है।


इसके साथ ही उन्होंने मंत्री अशोक चौधरी पर भी तीखा हमला बोला। सुनील कुमार ने उन्हें बिहार का सबसे भ्रष्ट मंत्री बताते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने भारी मात्रा में संपत्ति अर्जित की है। एक दिन पहले ही अशोक चौधरी की पीएचडी की डिग्री को कथित रूप से सुनील कुमार द्वारा फर्जी बताने पर खूब हंगामा हुआ था. उसके पहले अशोक चौधरी ने कहा कि सवाल पुछने वाले को ज्ञान नहीं है.

अभिजीत की रिपोर्ट