Bihar Assembly Elections - बिहार चुनाव की तारीखों की घोषणा पर नित्यानंद राय ने कर दिया बड़ा दावा

Bihar Assembly Elections - दो चरण में बिहार चुनाव कराने के फैसले का स्वागत करते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा कि हमलोग फिर से सरकार बनाने जा रहे हैं।

Bihar Assembly Elections - बिहार चुनाव की तारीखों की घोषणा प

Patna  - बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा हो गई है। चुनाव दो चरणों में आयोजित होंगे। इसके साथ ही बिहार में आचार संहिता लागू  हो गई है। वहीं चुनाव की तारीखों की घोषणा के  बाद नेताओं की प्रतिक्रिया भी सामने आने  लगी  है।   केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि चुनाव की तारीख अनुकूल है। 

उन्होंने कहा इस बार चुनाव में विपक्ष का पूरी तरह से  सफाया करने का फैसला जनता ने ले  लिया   है। उन्होंने कहा कि 1990 से 2005 से बिहार में जंगलराज  था। बुथों पर लूट होती थी। लेकिन 2005 से स्थिति बदली है।  

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार चुनाव इस  बार देश में उदाहरण  बनाने जा रहा है।  चुनाव आयोग ने पूरी  तरह से पारदर्शी  और शांतिपूर्ण   चुनाव कराने  का फैसला  लिया  है।   वहीं बिहार की जनता एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनाने जा रही है.