Bihar train number change: बिहार की 24 ट्रेनों के नंबर बदलेंगे! टिकट बुकिंग से पहले जान लें नई लिस्ट

Bihar train number change: बिहार से चलने और गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनों के यात्रियों के लिए एक बेहद जरूरी खबर है।

Bihar train number change:
बिहार की 24 ट्रेनों के नंबर बदलेंगे! - फोटो : social Media

Bihar train number change:  बिहार से चलने और गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनों के यात्रियों के लिए एक बेहद जरूरी खबर है। परिचालनिक सुगमता को ध्यान में रखते हुए 12 जोड़ी यानी 24 ट्रेनों के नंबरों में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है। यह नया नियम जनवरी 2027 से पूरी तरह लागू हो जाएगा। नंबर बदलने के कारण कई महत्वपूर्ण ट्रेनें सुपरफास्ट से नॉन-सुपरफास्ट श्रेणी में तब्दील हो जाएंगी, जिसका सीधा असर उनकी श्रेणी और टिकट बुकिंग व्यवस्था पर पड़ेगा।समस्तीपुर रेल डिवीजन ने इस संबंध में विस्तृत सूची जारी कर दी है। 

बदलाव के तहत दरभंगा-जालंधर सिटी अंत्योदय एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस, रक्सौल-लोकमान्य तिलक कर्मभूमि एक्सप्रेस और सहरसा-अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस जैसी लोकप्रिय ट्रेनें शामिल हैं। इन सभी का संचालन नए साल में नए नंबरों के साथ किया जाएगा।समस्तीपुर रेल डिवीजन के मीडिया प्रभारी आर के सिंह ने बताया कि दरभंगा-जलंधर सिटी अंत्योदय एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस, रक्सौल-लोकमान्य तिलक कर्मभूमि एक्सप्रेस और अन्य ट्रेनें इस बदलाव में शामिल हैं

विस्तृत जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 12211/12212 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस के नंबर जनवरी के पहले हफ्ते से बदलेंगे। गाड़ी संख्या 12212 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर गरीब रथ एक्सप्रेस दिनांक 06 जनवरी 2027 से नए नंबर 14032 और गाड़ी संख्या 12211 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस दिनांक 08 जनवरी 2027 से नए नंबर 14031 के तहत चलाई जाएगी।

सप्तक्रांति एक्सप्रेस के यात्रियों को एक जनवरी से ही नए नंबर का उपयोग करना होगा। गाड़ी संख्या 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस दिनांक 01 जनवरी 2027 से नए नंबर 15577 द्वारा परिचालित होगी। वहीं गाड़ी संख्या 12558 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति एक्सप्रेस भी इसी तारीख से नए नंबर 15578 से चलेगी।

रक्सौल-लोकमान्य तिलक कर्मभूमि एक्सप्रेस का नंबर भी बदला गया है। गाड़ी संख्या 12546 लोकमान्य तिलक-रक्सौल कर्मभूमि एक्सप्रेस दिनांक 02 जनवरी 2027 से नए नंबर 15546 और गाड़ी संख्या 12545 रक्सौल-लोकमान्य तिलक कर्मभूमि एक्सप्रेस दिनांक 07 जनवरी 2027 से नए नंबर 15545 से चलेगी। 

सहरसा-अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस के नंबर भी बदलेंगे—12204 अमृतसर-सहरसा गरीब रथ 06 जनवरी 2027 से 14694 और 12203 सहरसा-अमृतसर गरीब रथ 07 जनवरी 2027 से 14693 नंबर से चलेगी।दरभंगा-जालंधर अंत्योदय एक्सप्रेस (22551) दिनांक 02 जनवरी 2027 से 15541 और डाउन ट्रेन (22552) दिनांक 03 जनवरी 2027 से 15542 नंबर से चलेगी।

 टाटा-कटिहार एक्सप्रेस के नंबर भी बदले गए हैं।समस्तीपुर रेल डिवीजन प्रशासन ने आम रेल यात्रियों और टिकट बुक करने वाले लोगों से विशेष अपील की है कि एक जनवरी 2027 या उसके बाद की तारीखों में इन ट्रेनों में यात्रा करने के लिए टिकट बुकिंग के दौरान नए नंबरों के अनुसार ही ट्रेनों का चयन करें, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

समस्तीपुर रेल मंडल का यह बड़ा बदलाव यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण है। नए नंबरों की जानकारी पहले से लेकर टिकट बुकिंग करने से यात्रा सुचारु रहेगी।