संसद के वेळ में हंगामा करने पर जदयू को सांसदों को क्या है नीतीश कुमार का निर्देश, विधानसभा स्थापना दिवस पर हरिवंश ने खोला राज
हरिवंश ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने नया आकार लिया है. बिहार अपने गौरवशाली इतिहास के साथ नवीनतम तकनीक को अंगीकार कर रहा है.
Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा का 106 वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया जा रहा है. बिहार विधानसभा के स्थापना दिवस के अवसर पर राज्यसभा के सभापति हरिवंश ने संसदीय मर्यादाओं के अनुरूप संसद और विधानसभा के चलने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि मूल्यों की विरासत को संभालना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा विधायकों को सशक्त बनाने में तकनीक से पूरी तरह सक्षम है. ईविधान से जनता अपने विधायक का आकलन आसान हो गया है.
हरिवंश ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने नया आकार लिया है. बिहार अपने गौरवशाली इतिहास के साथ नवीनतम तकनीक को अंगीकार कर रहा है. उन्होंने कहा कि संसदीय मर्यादाओं का पालन करने के लिए नीतीश कुमार ने हमेशा प्रेरित करते रहे हैं. जदयू के राज्यसभा सांसद के रूप में निर्वाचित होने के बाद अपने अनुभव बताते हुए हरिवंश ने कहा कि नीतीश कुमार ने कभी नहीं कहा कि वेळ में जाकर हंगामा करें . वे हमेशा कहते हैं कि संसदीय मर्यादाओं का पालन कर सार्थक चर्चा करें.
डिजिटल हाउस का उद्घाटन लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला ने किया. वहीं बिहार विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार ने समारोह को संबोधित किया. प्रेम कुमार ने कहा कि, लोकतंत्र चुनाव से नहीं, बल्कि संस्थाओं की गरिमा और जनता की सहभागिता से होता है. लोकतांत्रिक संस्थाओं से जनता की अपेक्षा बढ़ गई है.
डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे संविधान में सनातन और अन्य धर्मों के देवी देवताओं के चित्र हैं जिनका संबंध बिहार की विरासत से है।