Exposed education minister Chandrashekhar : पूर्व मंत्री और राजद के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर एक तरफ सनातन धर्म का मखौल उड़ाते हैं तो दूसरी तरफ शिव जी को जल भी चढ़ाते हैं। रामचरितमानस पर प्रश्न खड़ा करने वाले पूर्व शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के शिव लिंग पर जल चढ़ाने का वीडियो जदयू के वरिष्ठ नेता निखिल मंडल ने अपने एक्स पर जारी किया है जो वायरल हो रहा है।
निखिल ने कहा कि लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर सनातन धर्म के पर्व और परंपराओं को गाली देते रहते हैं।वे हिन्दू धर्म की मान्यताओं, संस्कृति और मंदिरों पर हमला करते रहते हैं। वहीं दूसरी तरफ शिव लिंग पर जल चढ़ाते हुए भी दिखते हैं।
हाल हीं में राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर ने मधेपुरा में एक प्रेस वार्ता कर कहा कि तेजस्वी और राजद के मिशन का खुलासा करते हुए कहा कि इंसान अछूत होता है, लेकिन कुत्ता भैरव भगवान होता है। नाग देवता होता है,जिसके डंसने से इंसान मर जाता है। उल्लू लक्ष्मी माता की सवारी बनता है, लेकिन इंसान अछूत रहता है।जो धर्म इंसान को अछूत और जानवरों को भगवान बनाता है, वह अधर्मी और पाखंडी है।
चंद्रशेखर ने कहा कि जानवरों का सम्मान होना चाहिए क्योंकि वे भी जीव हैं लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा धर्म जो इंसान को अछूत मानता है और जानवरों को पूजनीय बनाता है, वह अधर्मी और पाखंडी है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कुत्ते को भैरव भगवान माना जाता है इसी तरह से नाग देवता और उल्लू जैसे जीवों को भी विशेष स्थान दिया जाता है।प्रो. चंद्रशेखर ने राजद और समाजवादियों के लक्ष्य की बात करते हुए कहा कि उनकी पार्टी इस सामाजिक कुरीति के खिलाफ अभियान जारी रखेगी।
लहीं शिव लिंग पर जल चढ़ाने पर विपक्ष का कहना है कि चंद्रशेखर राजद के मिशन को बता रहे हैं। वे भले हीं सार्वजनिक रुप से सनातन धर्म का विरोध कर रहे हों लेकिन निजी तौर पर शिव जी को परंपरागत रुप से जल भी चढ़ा रहे हैं।
बता दें प्रो. चंद्रशेखर ने पहले धार्मिक ग्रंथों पर टिप्पणी की इससे पहले भी उन्होंने रामचरितमानस और मनुस्मृति जैसी किताबों पर नकारात्मक टिप्पणियाँ की थीं,जिन्हें उन्होंने समाज में विभाजन और नफरत फैलाने वाला बताया था। इससे पहले चंद्रशेखर ने कहा था कि रामचरितमानस में पोटेशियम साइनाइड है। यह पोटेशियम साइनाइड रहेगा, तब तक मैं इसका विरोध जारी रखूंगा। इसके साथ ही उन्होंने रामचरितमानस के अरण्य कांड की एक चौपाई सुनाई- पूजहि विप्र सकल गुण हीना, शूद्र न पूजहु वेद प्रवीणा और सवाल किया कि क्या गुण हीन विप्र पूजनीय हैं और गुण युक्त शूद्र वेद के जानकार होने पर भी पूजनीय नहीं हैं?
बहरहाल जदयू कार्यकारिणी के सदस्य निखिल मंडल के एक्स पर चंद्रशेखर के शिव लिंग पर जल चढ़ाने के वीडियो के बाद पूर्व शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और राजद पर विपक्ष ने हमला तेज कर दिया है। विपक्षी चंद्रशेखर के बयान को राजद का हिडेन एजेंडा बता रहे हैं और उसे वोट बैंक की राजनीति का हिस्सा कह रहे हैं।