Patna High Court: विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार सहित 42 विधायकों को पटना हाईकोर्ट ने भेजा नोटिस, जानिए क्या है पूरा मामला
Patna High Court: पटना हाईकोर्ट ने 42 विधायकों को नोटिस भेजा है। इन विधायकों पर चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी देने का आरोप लगा है। इन विधायकों में विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार भी शामिल हैं। प्रेम कुमार गया से विधायक हैं।
Patna High Court: बिहार की राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी अनुसार पटना हाईकोर्ट ने बिहार के पक्ष और विपक्ष के कुल 42 विधायकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। इन विधायकों पर चुनाव के दौरान वोट में अनियमितता और चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी देने के आरोप लगाए गए हैं।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, संबंधित सीटों पर पराजित उम्मीदवारों ने विजयी विधायकों के खिलाफ हाईकोर्ट में चुनाव याचिका दायर की थी। याचिकाओं में आरोप लगाया गया है कि चुनावी प्रक्रिया के दौरान अनियमितताएं हुईं और हलफनामे में तथ्यों को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया मामले की प्रारंभिक सुनवाई के बाद पटना हाई कोर्ट ने सभी संबंधित विधायकों को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा है। मामला फिलहाल न्यायालय में लंबित है।
इनको भेजा गया नोटिस
जिन प्रमुख नेताओं को नोटिस जारी हुआ है, उनमें विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, वित्त और ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव, पूर्व मंत्री जिवेश मिश्रा, विधायक चेतन आनंद तथा गोह से राजद विधायक अमेंद्र प्रसाद समेत अन्य पक्ष-विपक्ष के विधायक शामिल हैं। अदालत की अगली सुनवाई में संबंधित विधायकों के जवाब पर विचार किया जाएगा। इस घटनाक्रम से राज्य की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
पटना से नरोत्तम की रिपोर्ट