Patna Junction: त्योहारों के बाद बढ़ेगी यात्रियों की भीड़? GM डिंपी गर्ग ने स्टेशन का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश
Patna Junction: पूर्व मध्य रेलवे की जीएम डिंपी गर्ग ने पटना जंक्शन का निरीक्षण किया। त्योहारों के बाद यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए उन्होंने रेलवे अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
Patna Junction: पूर्व मध्य रेलवे की महाप्रबंधक (GM) डिंपी गर्ग ने पटना जंक्शन का निरीक्षण किया। त्योहारों का सीजन खत्म होने के बाद बिहार के रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए जीएम ने पटना जंक्शन पहुंचकर रेलवे की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
निरीक्षण के दौरान डिंपी गर्ग ने स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा और भीड़ को नियंत्रित करने की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए, ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो और स्टेशन पर व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
पटना से रंजीत की रिपोर्ट