खाद की बोरी के नीचे 'चंडीगढ़ का ब्रांड': पटना पुलिस ने पकड़ा 8 लाख की अंग्रेजी शराब से भरा कंटेनर।

पटना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकेबंदी कर एक कंटेनर ट्रक से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने मौके से दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद निवासी उस्मा

Container se sharab jabt
खाद की आड़ में चंडीगढ़ से आ रही 8 लाख की शराब जब्त- फोटो : Reporter

पटना जिले की पालीगंज थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकेबंदी कर एक कंटेनर ट्रक से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने मौके से दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद निवासी उस्मान पासा और दानिश आलम के रूप में हुई है।


खाद की बोरियों के नीचे छिपाई गई थी बोतलें

तस्करों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए बेहद शातिराना तरीका अपनाया था। पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि शराब की इस खेप को पंजाब के चंडीगढ़ से लोड किया गया था। ट्रक में ऊपर से खाद की बोरियां लादी गई थीं ताकि किसी को शक न हो, और उसकी आड़ में नीचे शराब के कार्टून छिपाए गए थे। तस्करों की योजना इस खेप को पटना के जीरो माइल बाईपास पर डिलीवर करने की थी।


देर रात अरवल मोड़ पर पुलिस की छापेमारी

मामले की जानकारी देते हुए पालीगंज अनुमंडल के डीएसपी-1 राजीव चंद्र सिंह ने बताया कि देर रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अरवल मोड़ के पास यूपी नंबर (UP 21CT0505) का एक संदिग्ध कंटेनर ट्रक खड़ा है, जिसमें भारी मात्रा में शराब लोड है और वह पटना की तरफ जाने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही ट्रक के पास खड़े दो युवक भागने लगे, जिन्हें मुस्तैद जवानों ने खदेड़कर पकड़ लिया।


863 लीटर शराब बरामद, 8 लाख रुपये आंकी गई कीमत

जब पुलिस ने पकड़े गए कंटेनर ट्रक की गहन तलाशी ली, तो खाद की बोरियों के पीछे से कुल 50 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद हुई। मापन करने पर यह करीब 863 लीटर अवैध शराब निकली, जिसकी बिहार के काले बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 8 लाख रुपये बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शराब और ट्रक को जब्त कर लिया है और गिरफ्तार आरोपियों से आगे के नेटवर्क का पता लगाने के लिए कड़ाई से पूछताछ कर रही है।

रिपोर्ट- ऋषिकेश