Chandan Mishra Murder: चंदन मिश्रा हत्याकांड में रेकी करनेवाले को पटना पुलिस ने इस राज्य से दबोचा, जानिए कौन है?

Chandan Mishra Murder: चन्दन मिश्र हत्याकांड में शामिल पांच शूटरों में से चार को गिरफ्तार कर लिया गया है. एक अभी भी फरार है और उसे भी जल्द ही पुलिस पकड़ लेगी.साथ ही कथित आर्म्स सप्लायर सह रेकी करने वाले को भी दबोच लिया गया है.

Chandan Mishra Murder: चंदन मिश्रा हत्याकांड में रेकी करनेवा
चंदन मिश्रा हत्याकांड में रेकी करने को पटना पुलिस इस राज्य से दबोचा- फोटो : REPORTER

N4N डेस्क: राजधानी पटना के पारस हॉस्पिटल में 17 जुलाई को गैंगस्टर चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई.इस कांड में शामिल एक और आरोपित को पुलिस ने धर दबोचा है. गिरफ्तार आरोपी के बाबत पुलिस का दावा है कि यह वही युवक है जिसने कथित तौर पर हत्या से पहले हॉस्पिटल में जाकर न केवल रेकी की थी बल्कि कमरा सख्या 209 में मारे गए गैंगस्टर चंदन मिश्रा के साथ कितने लोग है की टोह लेने की कवायद को अंजाम दिया था. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में बक्सर जिले के सिमरी थाना क्षेत्र के नगपुरा निवासी विजय कांत पांडेय उर्फ रुद्र पांडेय उर्फ धन्नू (शूटर) और सिमरी थाना क्षेत्र के खंडरा वार्ड संख्या-1 निवासी राजेश यादव (हथियार सप्लायर) शामिल हैं. यादव के खुलासे के आधार पर पटना स्थित एक जगह से 190 ग्राम हेरोइन भी बरामद की गई है. 

पुलिस घटना के बाद से ही इसकी तलाश में जुटी थी. विश्वस्त सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है की सटीक सुचना पर इस युवक की गिरफ्तारी पडोसी राज्य उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से की गई है. यह घटना के बाद से लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था.इसकी पहचान राजेश यादव के तौर पर हुई है जो बक्सर जिले के सिमरी थाना क्षेत्र के खंदरा वाड नं 8 निवासी मुन्ना यादव का बेटा है.वही दूसरा गिरफ्तार कथित शूटर की पहचान बक्सर जिले के ही सिमरी थाना क्षेत्र के नगपुरा निवासी विजय कांत पांडेय उर्फ रुद्र पांडेय उर्फ धन्नू के तुर्व पर हुई है. 

एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि राजेश यादव घटना से एक दिन पहले हथियार लेकर पटना पहुंचा था, उसने रूपसपुर थाना क्षेत्र के आनंद विहार कॉलोनी स्थित अपने दोस्त रोहित के घर पर रात बिताई और शूटरों को हथियार मुहैया कराए. इसके बाद उसने चंदन मिश्रा की गतिविधियों की रेकी भी की. घटना को अंजाम देने के बाद सभी फरार हो गए. पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्तिकेय के शर्मा ने संवाददाताओं से कहा, 'पांच हमलावरों में से चार को गिरफ्तार कर लिया गया है. एक अभी भी फरार है और उसे जल्द ही पुलिस पकड़ लेगी.'