CM Nitish Kumar birthday: PM मोदी ने दी CM नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई, मुख्यमंत्री को बताया दूरदृष्टि और विकास के पर्याय
CM Nitish Kumar birthday: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज 75वां जन्मदिन है। पीएम मोदी ने सीएम नीतीश को जन्मदिन की बधाई दी है। पीएम ने सीएम को दूरदृष्टि और विकास के पर्याय बताया है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा कर उन्हें बधाई दी है। पीएम मोदी ने बिहार के विकास में नीतीश कुमार के योगदान की जमकर सराहना की। बता दें कि सुबह से ही सीएम नीतीश को जन्मदिन की बधाईयां मिल रही है।
प्रधानमंत्री ने पोस्ट में क्या लिखा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ अपने बेहतर समन्वय को दर्शाते हुए लिखा कि, "बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। उन्होंने पिछले कई वर्षों से बिहार की प्रगति के लिए निरंतर कार्य किया है। उनकी दूरदृष्टि और विकास योजनाओं ने अनगिनत लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाला है। ईश्वर से उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूँ।”
राजनीतिक गलियारों में संदेश के मायने
प्रधानमंत्री का यह संदेश न केवल एक व्यक्तिगत शुभकामना है, बल्कि राजनीतिक रूप से भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 'दूरदृष्टि' और 'निरंतर कार्य' जैसे शब्दों का प्रयोग कर पीएम ने बिहार में एनडीए सरकार के तहत हो रहे विकास कार्यों पर मुहर लगाई है।
बिहार में 'विकास दिवस' जैसा माहौल
नीतीश कुमार के जन्मदिन को लेकर पूरे बिहार में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। पटना की सड़कों पर बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें उन्हें 'बिहार का शिल्पकार' बताया गया है। प्रधानमंत्री की इस बधाई के बाद पार्टी नेताओं ने कहा कि पीएम मोदी और नीतीश कुमार की जोड़ी बिहार को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है।