नीतीश के 'सुशासन' ने ढाया राजद का किला! बाहुबली प्रभाव वाले पूर्व एमएलसी की जदयू में वापसी, , गया-मगध में बदला सियासी समीकरण

पूर्व विधान पार्षद अनुज कुमार सिंह ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया। गया-जहानाबाद क्षेत्र में पार्टी को मिलेगी नई मजबूती।

नीतीश के 'सुशासन' ने ढाया राजद का किला! बाहुबली प्रभाव वाले

  • Patna : पटना स्थित जदयू मुख्यालय में आयोजित एक मिलन समारोह के दौरान पूर्व विधान पार्षद अनुज कुमार सिंह ने विधिवत पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। अनुज सिंह के साथ पंचायत समिति सदस्य प्रवीण कुमार सिंह, सरपंच अशोक कुमार यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भी जदयू का दामन थामा।


संगठन को मिलेगी मजबूती: उमेश कुशवाहा

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों से प्रभावित होकर लोग लगातार जदयू से जुड़ रहे हैं। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि गया, अरवल और जहानाबाद जिलों में अनुज कुमार सिंह का गहरा सामाजिक प्रभाव है, जिससे आने वाले चुनावों में संगठन को बड़ी मजबूती मिलेगी।

राजद पर तीखा प्रहार

विपक्ष पर हमला बोलते हुए उमेश कुशवाहा ने कहा कि राजद अपनी 'परिवारवादी' नीतियों के कारण बिखर रही है। उन्होंने दावा किया कि राजद के पुराने और समर्पित कार्यकर्ता वहां उपेक्षित महसूस कर रहे हैं और पार्टी छोड़ रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आने वाले समय में राजद "दूरबीन से भी दिखाई नहीं देगी।"

इन नेताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति

समारोह में मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, मुख्यालय प्रभारी अनिल कुमार, वासुदेव कुशवाहा, गया जिलाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद और गया महानगर अध्यक्ष राजू बरनवाल सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।