Patna Power Cut: पटना में बिजली का ब्लैकआउट अलर्ट! कई इलाकों में घंटों छाएगा अंधेरा, जानिए पूरा टाइम टेबल

Patna Power Cut: राजधानी पटना के विभिन्न इलाकों में बिजली उपभोक्ताओं को अस्थायी असुविधा का सामना करना पड़ेगा। ...

Power Cuts in Patna Today Several Areas Face Hours Long Outa
पटना के दर्जनों इलाके में आज बिजली रहेगी गुल- फोटो : social Media

Patna Power Cut: राजधानी पटना के विभिन्न इलाकों में शुक्रवार को बिजली उपभोक्ताओं को अस्थायी असुविधा का सामना करना पड़ेगा। शहर में चल रहे प्रोजेक्ट कार्यों और रखरखाव के कारण कुल छह फीडरों से विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस संबंध में पटना इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई यूनिट  ने पूर्व सूचना जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

शिवपुरी पार्क फीडर से सुबह 8 बजे से 10 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान पूर्वी भिखाचक, पश्चिमी भिखाचक और विष्णुपुरी क्षेत्र में अंधेरा रहेगा। वहीं तेजप्रताप नगर फीडर से सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तेजप्रताप नगर और वृंदावन क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

इसके अलावा सगुना फीडर पर 11 केवी लाइन के कार्य के कारण सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रियदर्शी नगर, डीपीएस मोड़, सगुना मोड़, मंगलम कॉलोनी और सुधा बूथ इलाके में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। कोठवां फीडर से बुडको कार्य के चलते कोठवां, रामचंद्र नगर और आसपास के क्षेत्रों में भी बिजली नहीं रहेगी।

मित्रमंडल फीडर से सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक कल्याणी कॉलोनी, सौरभ एन्क्लेव और वशिष्ठ कॉलोनी प्रभावित रहेंगे। वहीं विजय नगर फीडर से सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक आदर्श कॉलोनी, मेरिडियन ग्रीन अपार्टमेंट, नित्य बाग कॉलोनी और वीणा बिहार अपार्टमेंट क्षेत्र में बिजली सेवा बाधित रहेगी।

पेसू प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कर लिए जाएंगे और उसके बाद विद्युत आपूर्ति तुरंत बहाल कर दी जाएगी। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने दैनिक कार्यों की योजना पूर्व से बना लें ताकि असुविधा से बचा जा सके।

शहर में इस अस्थायी कटौती के चलते दिनभर कई इलाकों में सामान्य जनजीवन प्रभावित रह सकता है, हालांकि प्रशासन का दावा है कि यह कदम दीर्घकालिक सुधार और बेहतर बिजली व्यवस्था के लिए आवश्यक है।