Rahul Gandhi Bihar Visit: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज! PM मोदी के बाद इस साल 5वीं बार दौरे पर आ रहे राहुल गांधी, नीतीश के गढ़ में बोलेंगे हमला
Rahul Gandhi Bihar Visit: राहुल गांधी 6 जून को बिहार के नालंदा स्थित राजगीर में अति पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित करेंगे। यह दौरा आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की रणनीति का अहम हिस्सा है।

Rahul Gandhi Bihar Visit: बिहार में राजनीतिक पारा चढ़ता हुआ नजर आ रहा है। आगामी विधानसभा कांग्रेस की नजर OBC और EBC वोट बैंक पर है। इसी कड़ी में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आगामी 6 जून को नालंदा जिले के राजगीर में एक विशाल "अति पिछड़ा वर्ग सम्मेलन" को संबोधित करेंगे।
यह स्थान और समय दोनों ही रणनीतिक हैं। ये नालंदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह जिला है। ये अति पिछड़ा वर्ग (EBC) बिहार की आबादी का एक बड़ा हिस्सा हैं। राहुल का यह बिहार का पांचवां दौरा है, जो कांग्रेस की चुनावी गंभीरता दर्शाता है।
क्यों महत्वपूर्ण है यह सम्मेलन?
EBC और OBC वर्ग पर फोकस:बिहार की राजनीति में इन वर्गों की अहम भूमिका रही है। लालू यादव की राजनीति इसी आधार पर फली-फूली, और अब कांग्रेस उसी सामाजिक आधार को पुनः जाग्रत करने की कोशिश कर रही है।
नीतीश कुमार को सीधी चुनौती:मुख्यमंत्री के गढ़ नालंदा में जाकर राहुल गांधी यह संदेश देना चाहते हैं कि कांग्रेस अब सिर्फ सहयोगी नहीं, स्वतंत्र पहचान के साथ मैदान में उतरने को तैयार है।
जनता से सीधा जुड़ाव:राहुल गांधी लगातार ग्राउंड लेवल पर जनसभा और पदयात्राएं कर रहे हैं, जिससे कांग्रेस की 'हाईकमान राजनीति' से 'जनमानस संवाद' की ओर बदलाव दिखता है।
कांग्रेस की रणनीति:
चुनाव पूर्व गठबंधन की गहमागहमी में कांग्रेस यह संदेश देना चाहती है कि वह OBC, EBC, दलित और मुस्लिम वोट बैंक को पुनः संगठित कर सकती है।राहुल गांधी का लगातार बिहार आना बताता है कि अब बिहार को गंभीरता से लिया जा रहा है, न कि केवल सहयोगी दलों के भरोसे छोड़ा जा रहा हैकार्यक्रम को लेकर कांग्रेस के भीतर दिख रहा है भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। इसके लिए राज्यभर से समर्थकों और कार्यकर्ताओं को जुटाया जा रहा है।पार्टी के सभी फ्रंटल संगठन सक्रिय किए गए हैं। मंच पर कई बड़े नेता और समाज के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।