Bihar Politics - आईपी गुप्ता की राष्ट्रीय इंकलाब पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बने राजेश कुमार प्रसाद, पार्टी का विस्तार करने की मिली जिम्मेदारी
Bihar Politics - आईपी गुप्ता की राष्ट्रीय इंकलाब पार्टी ने आज बिहार प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी। सारण जिले के राजेश प्रसाद को पार्टी का बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

Patna - मांझी प्रखंड ,छपरा प्रमुख प्रतिनिधि राजेश कुमार प्रसाद जी ( 62006 06800 ) बने इंडियन इंकलाब पार्टी के बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आईपी गुप्ता ने उनके नाम की घोषणा की। साथ ही उन पर पार्टी के विस्तार करने का बड़ा दारोमदार भी सौंपा है।
पार्टी की तरफ से बताया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ई. आईपी गुप्ता जी की सहमति एवं आदेशानुसार, इंडियन इंकलाब पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष के पद पर राजेश कुमार प्रसाद पुत्र–शिवजी प्रसाद) पता- सरयूपार, सारण ,बिहार-841208 को नियुक्त किया गया है।
राजेश कुमार प्रसाद के सामाजिक अनुभव, संगठनात्मक दक्षता एवं पार्टी के प्रति उनके समर्पण को दृष्टिगत रखते हुए, उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में बिहार प्रदेश में पार्टी का सशक्त विस्तार होगा तथा IIP के एक करोड़ सदस्यता अभियान को सफल बनाने में आप महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। आपसे अपेक्षा की जाती है कि इस उत्तरदायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, लगन और सक्रियता के साथ करेंगे।