Bihar Sarkari Naukri: रेलवे में बंपर बहाली! इतने पदों पर भर्ती की मंजूरी, इस दिन से करें आवेदन, जानिए नियुक्ति से जुड़ी हर जानकारी

Bihar Sarkari Naukri: रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे बोर्ड ने वर्ष 2026 में तकनीशियन के 6,565 पदों पर भर्ती की मंजूरी दे दी है। जल्द ही केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना जारी की जाएगी

सरकारी नौकरी
रेलवे में बंपर बहाली - फोटो : social media

Bihar Sarkari Naukri: रेलवे में भर्ती की राह देख रहे अभर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। रेलवे में बंपर बहाली की मंजूरी मिल गई है। रेलवे बोर्ड ने 2026 में तकीशियन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरु कर दी है। इसके तहत कुल 6,565 पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना (सीईएन) जारी की जाएगी।

इन पदों पर बहाली 

रेल मंत्रालय के निर्देशानुसार सभी जोनल रेलवे और प्रोडक्शन यूनिट्स को तकनीशियन पदों की रिक्तियों का आकलन कर अंतिम प्रस्ताव जल्द भेजने को कहा गया है। यह भर्ती 39 अलग-अलग श्रेणियों में की जाएगी, जबकि रेलवे और प्रोडक्शन यूनिट-वार रिक्तियों का विस्तृत विवरण एनेक्चर-ए में जारी किया जाएगा। पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) जोन में कुल 186 रिक्तियां प्रस्तावित की गई हैं। इनमें पटना, मुजफ्फरपुर और रांची के पद शामिल हैं।

एक सप्ताह में भेजनी होगी रिक्तियां

रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल इकाइयों को निर्देश दिया है कि वे एक सप्ताह के भीतर इंडेंट मैनेजमेंट सिस्टम (OIRMS) के जरिए अपनी अंतिम मांग प्रस्तुत करें। इस पूरी प्रक्रिया का समन्वय रेलवे भर्ती बोर्ड, बेंगलुरु करेगा, ताकि समय पर अधिसूचना जारी हो सके। भर्ती प्रक्रिया में एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के आरक्षण नियमों का पूरी तरह पालन किया जाएगा। साथ ही बैकलॉग और वर्तमान रिक्तियों को भी इसमें शामिल किया जाएगा।

इस दिन जारी होगा अधिसूचना 

रेलवे बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि समान मेडिकल मानकों, दिव्यांगजन (PwBD) श्रेणियों और शैक्षणिक योग्यता वाले पदों को एक साथ जोड़कर भर्ती प्रक्रिया को सरल बनाया जाएगा। नोडल आरआरबी इन श्रेणियों की पहचान कर एकीकृत अधिसूचना जारी करेगा। अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया जाएगा कि चयनित अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से विभाग और श्रेणी का आवंटन संबंधित रेलवे जोन के आधार पर किया जाएगा।