Bihar Politics: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा पर राजद के बिगड़े बोल, 'असंसदीय शब्दों' के साथ किया हमला

Bihar Politics: सियासी तौर पर भाषाओँ की मर्यादा टूटने का सिलसिला अक्सर ही देखा जाता है. अब ऐसा ही मामला राजद के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा को लेकर किए हमले में हुआ है जिसमें बिगड़े बोल बोले गए हैं.

विजय सिन्हा
राजद का बड़ा हमला - फोटो : social media

Bihar Politics:  बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज है। पक्ष विपक्ष के नेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इसी बीच राजद ने बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा पर बड़ा आरोप लगाया है। राजद ने पोस्टर जारी कर विजय सिन्हा पर बड़ा हमला बोला है। इस दौरान राजद की ओर एक तरह से बिगड़े बोल बोले गए हैं. राजद ने कहा है कि विजय सिन्हा मंदबुद्धि और बड़का बुड़बक हैं। राजद ने कहा कि उपमुख्यमंत्री के पास बैल से भी कम बुद्धि है। बता दें कि राजद के द्वारा लगातार बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्रियों पर हमला बोला जाता है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी उपमुख्यमंत्री पर हमला बोलते रहते हैं। तेजस्वी यादव बारबार दोनों उपमुख्यमंत्री को बिना काम के बताते रहते हैं। 

मंदबुद्धि बकैत हैं विजय सिन्हा 

इसी कड़ी में अब राजद ने बड़ा हमला बोला है। राजद ने पोस्टर जारी कर लिखा कि, "जो पार्टी ऐसे ऐसों मंदबुद्धि बकैतों के भरोसे हो, उस पार्टी में सचमुच ढंग के नेताओं का अकाल पड़ गया होगा! ये महाशय बिहार के उप मुख्यमंत्री हैं पर ये भी तेजस्वी यादव के ही भरोसे हैं! तेजस्वी जी इनको जानकारी देंगे तभी ये शहीदों को श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे! राजद ने आगे कहा कि, भाजपा जेडीयू में भरे पड़े हैं निर्बुद्धि! बिहार के नेता हैं केवल तेजस्वी"!!

Nsmch
NIHER

बुड़बक विजय सिन्हा 

वहीं इसके साथ ही राजद ने एक पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में विजय सिन्हा का फोटो है जिसके नीचे लिखा है 'यह हैं बुड़बक विजय सिन्हा'। विजय सिन्हा के फोटो के अगल बगल लिखा है भारत जलाओ पार्टी का नमूना NO.1। राजद ने आगे लिखा है कि, पद- बिहार के उपमुख्यमंत्री, काम बकैती करना, बुद्धि- बैल से भी कम, तकियाकलाम- आपस लीजिए....। 

राजद ने बोला बड़ा हमला 

राजद ने आगे लिखा है कि,"यह घोंचू उपमुख्यमंत्री शहीद को सम्मान देने नहीं पहुंचते हैं और पूछने पर कहते हैं-तेजस्वी यादव ने बताया नहीं"। दरअसल, यह मामला शहीदों के सम्मान को लेकर है। भारत पाकिस्तान तनाव के बीच बिहार के 4 जवान शहीद हो गए हैं। दो शहीदों का पार्थिव शरीर पटना एयरपोर्ट पर लाया गया। जहां शहीदों को आखिरी सलामी देने के लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मौजूद थे लेकिन बिहार के ना ही सीएम वहां थे और ना ही डिप्टी सीएम। ऐसे में तेजस्वी ने सवाल खड़ा किया कि आखिरी शहीदों को आखिरी सलामी देने के लिए बिहार के सीएम और डिप्टी सीएम क्यों नहीं हैं? वहीं जब इसका जवाब विजय सिन्हा से मांगा गया तो उन्होंने कहा है जानकारी के अभाव में वो पटना एयरपोर्ट नहीं पहुंच पाए। वहीं अब इसको लेकर राजद ने बड़ा हमला बोला है।