Bihar Budget Session: राबड़ी देवी के भाई सुनील कुमार हैं 'राजद के जयचंद', सुनते ही भड़के राजद एमएलसी, नीट मामले में इस्तीफा दें CM नीतीश

Bihar Budget Session: राबड़ी देवी के भाई सुनील कुमार ने विधानसभा परिसर में सीएम नीतीश को लेकर बड़ा बयान दिया है। सुनील कुमार ने सीएम नीतीश से इस्तीफे की मांग की है। साथ ही तेज प्रताप को भी जवाब दिया है।

सुनील कुमार
राजद एमएलसी का बड़ा बयान - फोटो : News4nation

Bihar Budget Session:  बिहार विधानसभा का बजट सत्र जारी है। विधानसभा के बजट सत्र का आज पांचवा दिन हैं। पांचवें दिन सदन में भारी बवाल देखने को मिल रहा है। इसी बीच राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई और राजद एमएलसी सुनील कुमार ने बड़ा बयान दिया है। सुनील कुमार ने सीएम नीतीश से इस्तीफे की मांग कर दी है। वहीं जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव के द्वारा आरोप लगाया गया है कि सुनील कुमार राजद के जयचंद हैं। तेज प्रताप के बयान को लेकर भी सुनील कुमार ने बड़ा बयान दिया है। 

सीएम नीतीश दें इस्तीफा

बिहार विधान परिषद सदस्य और राजद एमएलसी सुनील सिंह ने राज्य में बढ़ते अपराध और दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार में हत्या, लूट और बलात्कार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और सरकार पूरी तरह मूकदर्शक बनी हुई है। सुनील सिंह ने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री को गद्दी पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है और उन्हें तुरंत पद छोड़ देना चाहिए।

कानून व्यवस्था चरमरा गई है

उनका आरोप है कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है और सरकार अपराध पर लगाम लगाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार के भीतर आम लोगों की समस्याएं सुनने वाला कोई नहीं है। लगातार महिलाओं के खिलाफ अत्याचार हो रहा है। हर जिले में रेप और हत्या जैसी घटनाएं हो रही है। डकैती चोरी के मामले बढ़ते जा रहा हैं। अब एक्सट्रीम हो गया है। बिहार में भ्रष्टाचार और अपराध तेजी से बढ़ रहा है।

तेज प्रताप के बातों को कोई गंभीरता से नहीं लेता

वहीं तेजप्रताप द्वारा जयचंद कहे जाने पर उन्होंने कहा कि, ‘तेजप्रताप जी बहुत जिम्मेदार पदों पर रहे हैं फिर भी उनकी बातों को लोग गंभीरता से नहीं लेते हैं। वो कब क्या कह दें कोई नहीं जानता। लड़कर फिर उसी के साथ हो जाएंगे। जगदानंद जी पर हत्या करवाने का आरोप लगाया था। हमारे अभिभावक लालू जी के वो बड़े बेटे हैं, उनके बचकाने बयान पर मैं कुछ नहीं बोलना चाहता हूं।’

पटना से अभिजीत की रिपोर्ट