Nitish Setu: नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद सियासी बवाल, RJD समर्थकों ने फाड़े पीएम मोदी के पोस्टर

Nitish Setu: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में नवनिर्मित सिक्सलेन नीतीश सेतु के लोकार्पण के बाद सियासी माहौल गरमा गया।...

Nitish Setu: नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद सियासी बवाल, RJD स
RJD समर्थकों ने फाड़े पीएम मोदी के पोस्टर- फोटो : social Media

Nitish Setu:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में नवनिर्मित सिक्सलेन नीतीश सेतु के लोकार्पण के बाद सियासी माहौल गरमा गया। जिस पुल को बिहार के विकास, बेहतर यातायात और गंगा पार के इलाकों में नई कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात बताया जा रहा था, उसी पर उद्घाटन के तुरंत बाद हंगामा खड़ा हो गया। आरोप है कि राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के समर्थकों ने पुल पर पहुंचकर जमकर बवाल काटा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर फाड़ दिए। इस दौरान करीब 40 मिनट तक अफरा-तफरी और हंगामे का माहौल बना रहा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, शनिवार को बिहार दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने राघोपुर में नीतीश सेतु का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, राज्यपाल सय्यद अता हसनैन, उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री ने पुल पर कुछ देर चहलकदमी की और गमछा लहराकर लोगों का अभिवादन किया।

हालांकि, समारोह के दौरान जेडीयू अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की गैरमौजूदगी को लेकर भी सियासी तकरार शुरू हो गई। राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन ने सवाल उठाया कि वैशाली के प्रभारी मंत्री होने के नाते निशांत कुमार को उद्घाटन समारोह में मौजूद रहना चाहिए था। राजद ने इसे उनकी सियासी उपेक्षा करार दिया। हालांकि, बाद में राजापाकर के जाफरपट्टी में प्रधानमंत्री की जनसभा के दौरान निशांत कुमार मंच पर नजर आए। इस पूरे घटनाक्रम ने विकास के जश्न के बीच बिहार की सियासत को नया मुद्दा दे दिया।