Bihar News: राष्ट्रीय स्तर पर फजल इमाम मल्लिक का बढ़ा मान, नेशनल आइकॉन अवॉर्ड से होंगे सम्मानित

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव फ़ज़ल इमाम मल्लिक को जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए नेशनल आइकॉन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।...

Bihar News:  राष्ट्रीय स्तर पर फजल इमाम मल्लिक का बढ़ा मान,
फजल इमाम मल्लिक होंगे सम्मानित- फोटो : NAROTTAM

Patna: राष्ट्रीय लोक मोर्चा  के राष्ट्रीय महासचिव एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता फ़ज़ल इमाम मल्लिक को सामाजिक सरोकारों और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित नेशनल आइकॉन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान 3 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कॉन्क्लेव 'विकसित भारत' के दौरान प्रदान किया जाएगा। इस खबर के सामने आते ही रालोमो कार्यकर्ताओं और नेताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।

पार्टी के प्रदेश महासचिव एवं प्रदेश प्रवक्ता सुशील कुमार सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि आरोग्य दर्पण द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय समारोह में फ़ज़ल इमाम मल्लिक को उनके सामाजिक योगदान, जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका और संगठनात्मक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

फ़ज़ल इमाम मल्लिक के चयन को लेकर रालोमो नेताओं ने इसे पूरे संगठन के लिए फख्र और गौरव का लम्हा बताया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि मल्लिक ने हमेशा आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाया है और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई है। उनके काम को राष्ट्रीय मंच पर मिली यह पहचान न सिर्फ उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरे रालोमो परिवार के लिए सम्मान की बात है।

पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फ़ज़ल इमाम मल्लिक को इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उनका कहना है कि यह सम्मान समाज सेवा और जनहित के प्रति उनके समर्पण की राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृति है।रालोमो नेतृत्व ने विश्वास जताया कि फ़ज़ल इमाम मल्लिक आगे भी उसी प्रतिबद्धता, ईमानदारी और समर्पण के साथ समाज, राष्ट्र और संगठन की सेवा करते रहेंगे। साथ ही अपने कार्यों से बिहार और रालोमो का नाम राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक रोशन करेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा देने वाला क्षण बताया है।

रिपोर्ट- नरोत्तम कुमार सिंह