Vande Bharat Sleeper - देश की पहली वंदे भारत स्लीपर का रूट फाइनल, पटना नहीं, इन स्टेशनों के बीच चलेगी सेमी हाईस्पीड ट्रेन, जून में जारी होगी समय सारिणी

Vande Bharat Sleeper - वंदे भारत स्लीपर का इंतजार अब खत्म हो गया है। रेलवे ने पहले वंदे भारत स्लीपर के रूट को फाइनल कर लिया है। अगले महीने से ट्रेन का परिचालन शुरू हो जाएगा।

Vande Bharat Sleeper - देश की पहली वंदे भारत स्लीपर का रूट फ

N4N Desk - वंदे भारत ट्रेन के बाद लंबे समय से वंदे भारत स्लीपर के शुरू होने का इंतजार किया जा रहा है।   अब रेलवे ने देश के पहली वंदे भारत स्लीपर को शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली है। जहां पहले यह अनुमान लगाया जा रहा था   कि नई दिल्ली से पहली ट्रेन चलाई जाएगी। लेकिन अब यह प्लान  बदल गया है। पहली  वंदे भारत स्लीपर नवाबों के शहर लखनऊ और आर्थिक राजधानी मुंबई के बीच चलायी जाएगी। 

इसके रूट का सर्वे फाइनल हो गया है। जून में समय सारिणी जारी की जाएगी। इसके पहले अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक के बाद संचालन की तारीख घोषित होगी। 20 कोच वाली एसी स्लीपर वंदेभारत सप्ताह में चार दिन चलाने की योजना है। अधिकारियों का कहना है कि अब ट्रेन की समय सारिणी का काम चल रहा है। जुलाई से एसी वंदेभारत एक्सप्रेस को रफ्तार देने की तैयारियां हैं।

छह महीने से चल रहा सर्वे

रेलवे ऑपरेटिंग अधिकारियों का कहना है, करीब छह महीने से लखनऊ-मुंबई एसी स्लीपर वंदेभारत एक्सप्रेस चलाने को रूट को लेकर सर्वे किया जा रहा है। पहले लखनऊ से कानपुर, मथुरा, आगरा से मुंबई रूट से चलाने का सर्वे हुआ। फिर बरेली से आंवला, चंदौसी, मुरादाबाद, गाजियाबाद, निजामुद्दीन होकर आगरा, मुंबई को रूट सर्वे किया गया। बाद में एसी स्लीपर वंदेभारत के रूट पर फाइनल मुहर बरेली जंक्शन होकर लगी।

यह ट्रेन लखनऊ से चलकर हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली जंक्शन, रामपुर, मुरादाबाद, गाजियाबाद, निजामुददीन से आगरा होकर मुंबई जाएगी। इस रूट से कई जिले के लोगों को मुंबई जाने का सफर आसान बनेगा। 

20 कोच वाली ट्रेन में एसी, फर्स्ट, सेकेंड, थर्ड के अलावा दो एसएलआर कोच होंगे। एक साथ करीब 1200 यात्री यात्रा कर सकेंगे।