Bihar Budget Session: दो माह में बने 50 लाख किसानों की फार्मर आईडी, सदन में सम्राट चौधरी ने दी जानकारी
Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा में किसानों की फार्मर आईडी को लेकर सम्राट चौधरी ने सदन में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 50 लाख किसानों की फार्मर आईडी बनाई गई है।
Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा में सरकार ने किसान पहचान से जुड़ी बड़ी उपलब्धि का दावा किया। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सदन को जानकारी देते हुए कहा कि मात्र दो महीनों में राज्य सरकार ने 50 लाख किसानों की फार्मर आईडी तैयार कर ली है। उन्होंने इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह कृषि और राजस्व विभाग के संयुक्त अभियान का परिणाम है।
सम्राट चौधरी ने दी जानकारी
सम्राट चौधरी ने बताया कि इस पहल के तहत राज्य सरकार को 500 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि किसान पहचान प्रणाली से योजनाओं का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचाने में सहूलियत होगी और पारदर्शिता बढ़ेगी।
फार्मर आईडी बनाने में एतिहासिक उपलब्धि
इससे पहले केसरिया विधायक शालिनी मिश्रा के सवाल का जवाब देते हुए कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने बताया कि 17 फरवरी तक 45,18,744 किसानों की फार्मर आईडी बनाई जा चुकी है। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य के सभी किसानों की आईडी तैयार की जाएगी। इसके लिए सरकार डोर-टू-डोर अभियान चलाने की तैयारी में है।
पटना से रंजन की रिपोर्ट