Bihar Vidhansabha Session : 18वीं विधानसभा सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरु, बचे हुए विधायकों का शपथ ग्रहण शुरु, विनय बिहारी को स्पीकर ने रोका
Bihar Vidhansabha Session :
Bihar Vidhansabha Session : 18वीं बिहार विधानसभा सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरु हो गई है। प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण बचे हुए विधायकों को शपथ दिला रहे हैं। सबसे पहले मदन सहनी ने शपथ लिया। जिसके बाद विनय बिहारी शपथ लेने लगे। लेकिन स्पीकर ने उन्हें बीच में ही रोक दिया। दरअसल, विनय बिहारी भोजपुरी में अपने द्वारा लिख कर लाए गए शपथ को पढ़ने लगे। स्पीकर ने उन्हें बीच में टोका और कहा कि जो प्रतियां आपको विधानसभा से दी गई है। उसे ही पढें।
दरअसल, विनय बिहारी भोजपुरी में खुद के द्वारा लिख कर लाए गए शपथ को पढ़ रहे थे जिसपर उन्हें प्रोटेम स्पीकर ने टोका जिसके बाद उन्होंने कहा कि भोजपुरी को दर्जा मिलनी चाहिए। बता दें कि आज 5 विधायकों ने शपथ लिया। दो विधायकों की शपथ अब भी बाकी है। जिसमें मोकामा से निर्वाचित अनंत सिंह भी शामिल हैं। अनंत सिंह फिलहाल बेऊर जेल में बंद हैं।
5 विधायकों ने ली शपथ
सत्र के दूसरे दिन 5 विधायकों ने शपथ ली है। जिसमें मदन सहनी, जीवेश मिश्रा, विनय बिहारी,डॉ. सुनील कुमार और अमरेंद्र पांडेय शामिल हैं। अनंत सिंह, केदारनाथ सिंह ने आज भी शपथ नहीं ली है।
7 विधायकों ने नहीं ली थी शपथ
सात विधायकों ने पहले दिन शपथ नहीं ली जिसमें मदन सहनी, जीवेश मिश्रा, विनय बिहारी, अनंत सिंह, केदारनाथ सिंह, डॉ. सुनील कुमार और अमरेंद्र पांडेय शामिल हैं। इन्होंने पहले दिन शपथ नहीं ली। इनमें अनंत सिंह जेल में बंद हैं, जबकि बाकी छह विधायक पटना में मौजूद नहीं होने की वजह से शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए।