श्रावणी मेला 2026: हावड़ा- राजगीर स्पेशल ट्रेन का ऐलान, रेलवे ने जारी किया पूरा शेड्यूल, देखिए समय सारिणी और रूट

गाड़ी संख्या 03002 (नटेसर-हावड़ा श्रावणी मेला स्पेशल) : यह ट्रेन 6 जुलाई से 30 सितंबर 2026 तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार को संचालित होगी।

Shravani Mela 2026 Train
Shravani Mela 2026 Train- फोटो : news4nation

Shravani Mela 2026 : श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे ने हावड़ा-नटेसर (राजगीर) श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह विशेष ट्रेन 5 जुलाई से 30 सितंबर 2026 तक निर्धारित दिनों में दोनों दिशाओं में संचालित होगी। रेलवे ने ट्रेन का पूरा टाइम टेबल और ठहराव स्टेशन भी जारी कर दिया है। गाड़ी संख्या 03001 (हावड़ा-नटेसर श्रावणी मेला स्पेशल) यह ट्रेन 5 जुलाई से 29 सितंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार, मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। ट्रेन का हावड़ा से प्रस्थान रात 11:50 बजे होगा और नटेसर जंक्शन पहुंचने का समय अगले दिन दोपहर 12:00 बजे होगा। 


गाड़ी संख्या 03002 (नटेसर-हावड़ा श्रावणी मेला स्पेशल) : यह ट्रेन 6 जुलाई से 30 सितंबर 2026 तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार को संचालित होगी। नटेसर जंक्शन से प्रस्थान का समय दोपहर 1:00 बजे होगा जबकि हावड़ा पहुंचने का समय अगले दिन सुबह 4:30 बजे होगा।


इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव

श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का ठहराव हावड़ा, बैंडेल जंक्शन, बर्द्धमान जंक्शन, दुर्गापुर, आसनसोल जंक्शन, चित्तरंजन, मधुपुर जंक्शन, जसीडीह जंक्शन, झाझा, जमुई, किऊल जंक्शन, शेखपुरा जंक्शन, अस्तावां, बिहारशरीफ जंक्शन, नालंदा, राजगीर, नटेसर जंक्शन  स्टेशनों पर होग। 


यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं

रेलवे के अनुसार यह ट्रेन ICF रैक से संचालित होगी। इसमें यात्रियों के लिए जनरल (द्वितीय श्रेणी), स्लीपर, वातानुकूलित (AC) कोच और एसएलआरडी (SLRD) की सुविधा उपलब्ध रहेगी, ताकि श्रावणी मेले के दौरान यात्रियों को यात्रा में किसी तरह की परेशानी न हो। श्रावणी मेले के दौरान बिहार आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने इस विशेष ट्रेन का संचालन शुरू किया है। इससे पश्चिम बंगाल और बिहार के बीच यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है।