Bihar Budget 2026: कैसे ऑन होता है विधानसभा का माइक? अनंत सिंह के माइक कांड के बाद जागी सरकार, अध्यक्ष प्रेम कुमार ने सदस्यों को दी जानकारी
Bihar Budget 2026:
Bihar Budget 2026: बिहार विधानमंडल का बजट सत्र जारी है। तीसरे दिन की कार्यवाही शुरु होते ही विधानसभा अध्यक्ष ने सभी सदस्यों को माइक ऑन करने को लेकर जानकारी दी। दरअसल, 2 फरवरी को सदन में मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने बेऊर जेल से आकर शपथ ग्रहण की। लेकिन इस दौरान उनकी आवाज सुनाई नहीं दी जिसके बाद यह सवाल खड़े हो रहे थे कि उनका माइक बंद कर दिया गया था। लेकिन आज सदन की कार्यवाही शुरु होते ही विधानसभा अध्यक्ष ने जानकारी दी कि अनंत सिंह ने माइक ऑन नहीं की थी जिसके कारण शपथ लेते समय उनकी आवाज सुनाई नहीं दी। जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सबी सदस्यों को जानकारी दी कि वो अपने माइक को कैसे ऑन करें।