Bihar News: साथ खड़े दिखे तो युवक-युवती तो करा दिया जाएगा निकाह! मेडिकल कॉलेज के फरमान से मचा हड़कंप , बवाल हुआ तेज

Bihar News: बिहार में रमजान के पाक महीने के बीच एक कथित सर्कुलर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।....

Stand Together Forced Nikah College Order Row
साथ खड़े दिखे तो युवक-युवती तो करा दिया जाएगा निकाह!- फोटो : reporter

Bihar News: बिहार में रमजान के पाक महीने के बीच एक कथित सर्कुलर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। दावा किया जा रहा है कि मधुबनी मेडिकल कॉलेज की ओर से जारी एक पत्र में लड़का-लड़की के साथ खड़े होने पर पाबंदी लगाई गई है, और उल्लंघन करने पर तुरंत निकाह कराने जैसी सख्त हिदायत दी गई है। यह सर्कुलर जैसे ही वायरल हुआ, सियासी गलियारों से लेकर आम अवाम तक में बहस छिड़ गई। 

वायरल पत्र में लिखा है कि रमजान के दौरान कोई भी कपल एक साथ खड़ा नजर नहीं आए। अगर ऐसा पाया गया तो उनका तुरंत निकाह करा दिया जाएगा, और वलीमा की जिम्मेदारी भी संबंधित कपल की होगी। बता दें वलीमा  इस्लाम में निकाह  के बाद दूल्हे के परिवार द्वारा आयोजित की जाने वाली एक विशेष दावत या रिसेप्शन है, जो खुशी और मिलन का प्रतीक है। पत्र कॉलेज के लेटर पैड पर जारी बताया जा रहा है, जिस पर प्रिंसिपल के हस्ताक्षर, मुहर और रजिस्ट्रेशन नंबर भी अंकित होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, इस सर्कुलर की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है।

राजनीतिक हलकों में भी इस मुद्दे को लेकर कानाफूसी शुरू हो गई है। विरोधी दल इसे शिक्षा संस्थानों में बढ़ती “नैतिक पहरेदारी” से जोड़कर सरकार पर निशाना साध रहे हैं, तो वहीं समर्थक इसे अफवाह करार देकर संयम बरतने की अपील कर रहे हैं।

फिलहाल कॉलेज प्रशासन या छात्रों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पत्र की पुष्टि न्यूज4नेशन नहीं करता है। ऐसे में यह सवाल बरकरार है क्या यह सर्कुलर हकीकत है या महज सोशल मीडिया की शरारत? जब तक सच्चाई सामने नहीं आती, यह मामला सियासत और समाज दोनों के लिए एक संवेदनशील मुद्दा बना रहेगा।

रिपोर्ट- कुलदीप भारद्वाज