SVU का बड़ा धमाका: ₹10,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ राजस्व कर्मचारी, दाखिल-खारिज के नाम पर मांग रहा था घूस

विशेष निगरानी इकाई ने शिवहर जिले के पुरनहिया प्रखंड के राजस्व कर्मचारी रामकृत महतो को ₹10,000 की रिश्वत लेते हुए आज शाम गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जमीन के दाखिल-खारिज के बदले रिश्वत मांगने की शिकायत पर की गई

SVU का बड़ा धमाका: ₹10,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ
रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार- फोटो : मनोज कुमार

Sheohar - बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ नीतीश सरकार की "जीरो टॉलरेंस" नीति के तहतविशेष निगरानी इकाई (SVU) ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। आज शाम शिवहर जिले में एक राजस्व कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोचा गया।

दाखिल-खारिज के नाम पर मांगी थी रिश्वत

शिवहर जिले केपुरनहिया प्रखंडमें तैनात राजस्व कर्मचारीरामकृत महतोद्वारा जमीन के दाखिल-खारिज (Mutation) के एवज में ₹10,000 की रिश्वत की मांग की जा रही थी। विशेष निगरानी इकाई को इस संबंध में गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके बाद मामले का सत्यापन कराया गया। जांच में शिकायत पूरी तरह सत्य पाई गई।

SVU की टीम ने बिछाया जाल

सूचना की पुष्टि होने के बाद विशेष निगरानी इकाई के पुलिस उपाधीक्षकसुधीर कुमारऔर पुलिस उपाधीक्षकसंजय कुमार वर्माके नेतृत्व में एक विशेष धावा दल का गठन किया गया। इस टीम में इकाई के कई अन्य अधिकारी और कर्मी भी शामिल थे।

रंगे हाथ गिरफ्तारी

आज दिनांक 05.01.2026 को शाम लगभग 06:30 बजे, निगरानी टीम ने सुनियोजित तरीके से छापेमारी की। राजस्व कर्मचारी रामकृत महतो को जैसे ही ₹10,000 की रिश्वत की राशि दी गई, टीम ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


Report - मनोज कुमार