गुवाहाटी में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी करेंगे श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन, श्री ललिता सहस्त्रनाम के मंत्रों का एक करोड़ बार होगा पाठ

PATNA : गुवाहाटी एसआरसीबी रोड स्थित सांगानेरिया धर्मशाला में देश के वरिष्ठ संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के सानिध्य में आगामी 2 अप्रैल से 6 अप्रैल तक श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन हो रहा है। यह महायज्ञ देश के प्रगति,विश्व शांति और लोक कल्याण के ध्येय से आयोजित है। इस महायज्ञ में वाराणसी से विद्वान पुरोहितों का आगमन हो रहा है जो महायज्ञ को संपन्न कराएँगे।
श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ में हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति होगी। श्री ललिता सहस्त्रनाम के मंत्रों का एक करोड़ बार पाठ सुहासिनी महिलाओं और श्रद्धालुओं के द्वारा किया जाएगा और भगवती को प्रसन्न करने हेतु कुमकुम से अर्चन होगा। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने इससे पूर्व यह महायज्ञ नई दिल्ली,कोलकाता,प्रयागराज,वाराणसी,गुवाहाटी,मुंबई,चेन्नई,कांचीपुरम,हैदराबाद,इंदौर सहित देश के अन्य महत्वपूर्ण शहरों में आयोजित किया है।
माता ललिता का यह अति विशिष्ट महाअनुष्ठान पूरे विधि विधान से आयोजित किया जाएगा। गुवाहाटी में यह आयोजन स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के सानिध्य में दूसरी बार हो रहा है।