Patna traffic: तेजस्वी के मार्च से पटना में ट्रैफिक में हुआ बड़ा बदलाव,कई रास्तों पर लगी पाबंदी, घर से निकलने से पहले पढ़ें पूरी एडवाइजरी

Patna traffic: आज यानी 19 अगस्त 2026 को गांधी मैदान में RJD की रैली के मद्देनजर सुबह 9 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक विशेष ट्रैफिक डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी।

Patna traffic
पटना में ट्रैफिक में हुआ बड़ा बदलाव- फोटो : reporter

Patna traffic: सीवान छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 से फायरिंग के मामले को लेकर तेजस्वी यादव आज पटना की सड़कों पर उतरेंगे। नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में जेपी गोलंबर से लोक भवन तक करीब 5 किलोमीटर का मार्च निकाला जाएगा। मार्च सुबह 10 बजे शुरू होगा। राजद के इस सियासी शक्ति प्रदर्शन को देखते हुए पटना ट्रैफिक पुलिस ने शहर में यातायात का नक्शा ही बदल दिया है।

आज यानी 19 अगस्त 2026 को गांधी मैदान में RJD की रैली के मद्देनजर सुबह 9 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक विशेष ट्रैफिक डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी। ट्रैफिक पुलिस का मकसद जाम की ‘वारदात’ रोकना और आम लोगों की आवाजाही को सुरक्षित बनाए रखना है।

इन रास्तों पर रहेगा बड़ा असर

पटना जंक्शन से डाकबंगला चौराहा: स्टेशन की ओर से डाकबंगला जाने वाले वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा और उन्हें डायवर्ट किया जाएगा।

इनकम टैक्स चौराहा से मंदिरी नाला: इस रूट पर भी यातायात डायवर्जन लागू रहेगा।

गांधी मैदान: मैदान के चारों ओर ऑटो और ई-रिक्शा का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

दानापुर-राजापुर पुल: इस ओर से आने वाले ऑटो और ई-रिक्शा को पुलिस लाइन तिराहा से वापस दानापुर की ओर भेजा जाएगा।

अशोक राजपथ: गायघाट से गांधी मैदान की ओर आने वाले ऑटो-ई-रिक्शा कारगिल चौक के पास से वापस गायघाट की ओर लौटेंगे।

एग्जीबिशन रोड: भट्टाचार्या चौराहा से गांधी मैदान की ओर ऑटो और ई-रिक्शा नहीं जा सकेंगे।

एसपी वर्मा रोड: गांधी मैदान की ओर आने वाले ऑटो-ई-रिक्शा स्वामीनंदन तिराहा तक जाएंगे और वहां से बाटा मोड़ होते हुए वापस लौटेंगे।

बुद्धमार्ग-छज्जूबाग: यहां से टीएन बनर्जी पथ की ओर ऑटो और ई-रिक्शा का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।

पुलिस लाइन-बैंक रोड: इस मार्ग पर भी ऑटो और ई-रिक्शा के परिचालन पर रोक रहेगी।

मछुआ टोली-बारीपथ: ऑटो-ई-रिक्शा ठाकुरबाड़ी मोड़ तक जा सकेंगे, लेकिन गांधी मैदान और बाकरगंज की ओर जाने की इजाजत नहीं होगी।

कोतवाली टी: बुद्ध मार्ग पुलिस लाइन तिराहा से कोतवाली टी तक ऑटो-ई-रिक्शा का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि रैली के दौरान अनावश्यक परेशानी से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें और पुलिस के निर्देशों का पालन करें। यानी आज पटना में निकलने से पहले रास्ते की ‘कुंडली’ देख लेना ही समझदारी होगी, वरना जाम का शिकंजा आपकी रफ्तार पर भारी पड़ सकता है।

रिपोर्ट- रंजीत कुमार