Bihar Politics: अपराधी को 'सम्राट' बताने के तेजस्वी के बयान पर भारी बवाल, डिप्टी सीएम का बड़ा हमला
Bihar Politics: तेजस्वी यादव के बयान कि बिहार में अपराधी सम्राट हो गए हैं...पर दोनों डिप्टी सीएम ने बड़ा हमला बोला है। डिप्टी सीएम ने तेजस्वी यादव को लालू राज की याद दिलाते हुए हमला किया है।
Bihar Politics: बिहार में अपराधी घटनाएं चरम पर है। अपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। वहीं नेता प्रतिपक्ष और राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने हाल में ही एक बयान दिया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि 'अपराधी सम्राट हो गया' है। तेजस्वी के इस बयान से सियासी सरगर्मी हाई है। इसी बीच अब दोनों डिप्टी सीएम ने तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला बोला है। डिप्टी सीएम विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव ने सवाल खड़ा किया है कि तेजस्वी खुद बताएं कि वो खुद क्या हैं?
तेजस्वी पर डिप्टी सीएम का पलटवार
डिप्टी सीएम बिजेंद्र यादव ने कहा कि, तेजस्वी यादव से जाकर पूछिए, कि तेजस्वी खुद क्या हैं, कौन क्या कह रहा है, अपने क्या हैं वो, उनसे पूछिए क्या है आप। वहीं जब उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी से सवाल किया गया तो विजय चौधरी ने भी तेजस्वी यादव पर हमला बोला। विजय चौधरी ने कहा कि, "उन्हें बिहार का लॉ एंड ऑर्डर कभी सही नहीं लगा, उनको अपना राज ठीक लगा था क्या। वहीं जब पूर्व उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा से सवाल किया गया तो वो बिना कोई जवाब दिए आगे बढ़ गए।
अपराधी सब सम्राट हो गया
बता दें कि, तेजस्वी यादव जब से सम्राट सरकार का गठन हुआ है। जब से ही सत्ता पक्ष पर हमलावर हैं। लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से ट्विट कर हमला बोल रहे हैं। हाल ही के एक ट्विट में तेजस्वी ने लिखा था कि, "जब सिर पर ताज हो गया,..‘अपराधी सब सम्राट हो गया’। तेजस्वी के इस हमले को सीएम सम्राट से जोड़ कर देखा जा रहा है। तेजस्वी के बायन के बाद से ही सत्ता पक्ष के नेता हमलावर हैं और तेजस्वी यादव को लालू राज की याद दिला रहे हैं।
एनडीए सरकार में खराब हुई कानून व्यवस्था
गौरतलब हो कि, तेजस्वी ने अपने ट्विट में एक मामले का जिक्र करते हुए कहा था कि, समस्तीपुर में दिनदहाड़े अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल है। NDA सरकार में कानून व्यवस्था बेहद खराब हो चुकी है। हालात ऐसे हो चुके हैं कि बिहार का कोई भी ऐसा इलाका नहीं है, जहां लोग सुरक्षित है।
सैंकड़ों की हत्या फिर भी मंगलराज
तेजस्वी ने आगे कहा था कि, दिनदहाड़े हर गांव, हर टोले, हर शहर में हत्याएँ हो रही है। स्वर्ण व्यवसायियों को लूटा जा रहा है, स्थिति ऐसी है कि कभी भी कोई कनपट्टी पर पिस्टल तान देता है। विगत दो वर्ष में एक हजार से अधिक स्वर्ण व्यवसायियों के शोरूम और दुकानों को लूटा गया है, सैंकड़ों की गोली मारकर हत्या की गयी है, फिर भी मंगलराज है। बिगड़ी हुई बिहार की कानून व्यवस्था में भाजपाई मुख्यमंत्री एक साथ 29 विभागों को संभालने में औल-बौल हैं। गृह विभाग पर क्या ही ध्यान देंगे, यदि ध्यान देते, तो आज ऐसी स्थिति नहीं होती।
पटना से नरोत्तम की रिपोर्ट