Bihar Politics: बिहार में जंगलराज! तेजस्वी ने फिर सम्राट सरकार पर साधा निशाना, वीडियो जारी कर घेरा

Bihar Politics: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर बिहार की सम्राट सरकार पर हमला बोला है। तेजस्वी ने दावा किया है कि बिहार में जंगलराज है और महिलाएं भी सुरक्षित नहीं हैं।

तेजस्वी यादव सीएम  सम्राट
बिहार में जंगलराज!- फोटो : social media

Bihar Politics: बिहार में अपराधी घटनाएं चरम पर है। अपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। वहीं नेता प्रतिपक्ष और राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर बिहार की सम्राट सरकार पर हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने वीडियो जारी कर दावा किया है कि बिहार में जंगलराज है। तेजस्वी ने कहा है कि बिहार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। बता दें कि, सम्राट सरकार बनते ही तेजस्वी सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए हैं और लगातार सरकार को घेर रहे हैं।     

बिहार में जंगलराज 

तेजस्वी यादव ने लिखा कि, "बिहार में जंगलराज!  बिहार में महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं। सीतामढ़ी के सीताराम चौक पर दिनदहाड़े दो बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन झपट एनडीए के बड़बोले नेताओं के साथ विधि व्यवस्था के दावों को लेकर फरार हो गए"। तेजस्वी यादव ने हाल ही में एक और बयान दिया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि 'अपराधी सम्राट हो गया' है। तेजस्वी के इस बयान से सियासी सरगर्मी हाई है। इसी बीच तेजस्वी ने एक और बयान दे दिया है। 

तेजस्वी पर डिप्टी सीएम का पलटवार 

दूसरी ओर डिप्टी सीएम बिजेंद्र यादव ने कहा कि, तेजस्वी यादव से जाकर पूछिए, कि तेजस्वी खुद क्या हैं, कौन क्या कह रहा है, अपने क्या हैं वो, उनसे पूछिए क्या है आप। वहीं जब उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी से सवाल किया गया तो विजय चौधरी ने भी तेजस्वी यादव पर हमला बोला। विजय चौधरी ने कहा कि, "उन्हें बिहार का लॉ एंड ऑर्डर कभी सही नहीं लगा, उनको अपना राज ठीक लगा था क्या। वहीं जब पूर्व उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा से सवाल किया गया तो वो बिना कोई जवाब दिए आगे बढ़ गए। 


अपराधी सब सम्राट हो गया

बता दें कि, तेजस्वी यादव जब से सम्राट सरकार का गठन हुआ है। जब से ही सत्ता पक्ष पर हमलावर हैं। लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से ट्विट कर हमला बोल रहे हैं। हाल ही के एक ट्विट में तेजस्वी ने लिखा था कि, "जब सिर पर ताज हो गया,..‘अपराधी सब सम्राट हो गया’। तेजस्वी के इस हमले को सीएम सम्राट से जोड़ कर देखा जा रहा है। तेजस्वी के बायन के बाद से ही सत्ता पक्ष के नेता हमलावर हैं और तेजस्वी यादव को लालू राज की याद दिला रहे हैं।