बीजेपी प्रदेश कार्यालय में कार्यशाला का हुआ आयोजन, सीएम सम्राट चौधरी कार्यकर्ताओं को दिए कई टिप्स

Bihar News : बिहार में बीजेपी पहले से ही काफी मजबूत स्थिति है। प्रदेश में एनडीए की सरकार है और बीजेपी कोटे से सीएम है। भाजपा बिहार में संगठन को और मजबूत बनाने जोर दे रही है...

बीजेपी प्रदेश कार्यालय में कार्यशाला का हुआ आयोजन, सीएम सम्र

Patna : बिहार बीजेपी में इन दिनों संगठनात्मक मजबूती पर खास जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी भापजा प्रदेश कार्यालय में में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत एक अहम कार्यशाला का आयोजन किया गया, जहां कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।


प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यशाला में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाना है। कार्यशाला के माध्यम से यह बताया जा रहा है कि किस तरह जिलों में, मंडलों में और विभिन्न प्रकोष्ठों के जरिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए।

इस दौरान मंच से संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए गए।


बताया गया कि यह पूरी तरह से एक संगठनात्मक कार्यक्रम है, जिसमें किसी तरह की राजनीतिक हलचल नहीं है, बल्कि कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर उन्हें भविष्य की जिम्मेदारियों के लिए तैयार किया जा रहा है।


कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। उनके संबोधन से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, प्रशिक्षण सह प्रभारी मृत्युंजय कुमार और प्रशिक्षण प्रदेश प्रभारी शिवेश राम समेत कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।


कुल मिलाकर, इस प्रशिक्षण महाभियान के जरिए संगठन अपने कार्यकर्ताओं को मजबूत और सक्रिय बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठा रहा है।


वंदना की रिपोर्ट