Bihar News: तेजस्वी यादव के कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम का शेड्यूल जारी, जानिए 8वें चरण में किन जिलों में जाएंगे नेता प्रतिपक्ष

Bihar News: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव 8वें चरण के कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम पर जाने वाले हैं। इसको लेकर राजद ने शेड्यूल जारी कर दिया है।

Tejashwi
Tejashwi 8th phase of worker darshan cum dialogue program- फोटो : social media

Bihar News: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम पर हैं। इसके जरिए तेजस्वी बिहार के सभी जिलों में दौरा कर रहे हैं और कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे हैं। तेजस्वी अब 7 चरणों की यात्रा कर चुके हैं। वहीं अब तेजस्वी आठवें चरण की यात्रा पर जाने वाले हैं। तेजस्वी के 8वें चरण का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। अपने आठवें चरण में तेजस्वी  3 जिलों का दौरा करेंगे। जिसमें सिवान, सारण और वैशाली शामिल है। राजद की ओर से तेजस्वी की यात्रा का शेड्यूल जारी किया गया है। 

8वें चरण की यात्रा पर तेजस्वी 

राजद के द्वारा बताया गया कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव आठवें चरण में कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम की शुरुआत सिवान से करेंगे। 30 जनवरी से 01 फरवरी 2025 तक सीवान सहित तीन जिलों के लिए तेजस्वी की यात्रा के कार्यक्रम तय किए गए हैं। जिसमें  नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद  यात्रा के क्रम में दिनांक 30 जनवरी 2025 को सिवान जिला के कार्यक्रम में शामिल होंगे।  

इन जिलों में करेंगे कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद

इसके बाद दिनांक 31 जनवरी 2025  को सारण, 01फरवरी 2025  को वैशाली जिला में कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस आशय की जानकारी राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने दी है। इन्होंनें यह भी बताया कि कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम की तैयारी के लिए प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू की हस्ताक्षर से दिशा- निर्देश जारी किए गए हैं ,उसी के अनुसार तैयारी की जा रही है। 

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले एक्शन में तेजस्वी 

इस संबंध में राज्य कार्यालय के द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार सभी जिलों में तैयारी जोर-जोर से जारी है। एजाज ने यह भी बताया कि आगे के अन्य जिलों के कार्यक्रमों की सूचना बाद में दी जाएगी। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले तेजस्वी सभी जिलों में यात्रा कर रहे हैं। अपनी यात्रा के दौरान तेजस्वी कार्यकर्ताओं से मिलकर बातचीत करते हैं और पार्टी में जो भी कमियां हैं उसको समझते हैं और दूर करने की कोशिश करते हैं। साथ ही पार्टी के हित में फैसला भी लेते हैं। 

NIHER
Editor's Picks