Bihar Politics: 'अधिकारियों की कठपुतली हैं सीएम नीतीश', बिहार में बढ़ते अपराध पर भड़के तेजस्वी यादव, भयावह स्थिति

Bihar Politics: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश पर एक बार फिर बड़ा हमला बोला है। तेजस्वी ने सीएम नीतीश को अचेत अवस्था में बताया है साथ ही कहा है कि सीएम नीतीश अधिकारियों की कठपुतली हैं।

तेजस्वी यादव
तेजस्वी का बड़ा हमला - फोटो : reporter

Bihar Politics:  बिहार में अपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही है। बीते 24 घंटे में पटना में 5 लोगों को गोली मार दी गई है। इस घटना के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार सरकार पर गरमा गए हैं। तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश अचेत अवस्था में हैं उनको उनके अधिकारी जितना कहते हैं उतना ही करते हैं। जब अधिकारी कहते हैं तो सीएम उठते हैं जब कहते हैं तब बैठते हैं। सीएम नीतीश से अब बिहार चलने वाला नहीं है। 

बिहार में 'भयावह' स्थिति 

दरअसल, बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को "भयावह" बताते हुए कहा कि अपराधियों को सरकार ने खुली छूट दे दी है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार "अचेत अवस्था" में हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि, "पटना जैसे राजधानी शहर में एक दिन में पांच-पांच गोलीबारी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन कोई देखने वाला नहीं है। हालात इतने खराब हैं कि हर जिले में व्यापारी वर्ग को निशाना बनाया जा रहा है। गोलीबारी और हत्याएं हो रही हैं, लेकिन एक भी समीक्षा बैठक नहीं की जा रही है।"

अधिकारियों के इशारे पर चलते हैं सीएम नीतीश 

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री तक सही जानकारी नहीं पहुंचाई जाती। "नीतीश कुमार को सिर्फ लिखा-पढ़ी का एक कागज थमा दिया जाता है। अधिकारी उन्हें भ्रमण पर ले जाते हैं और वापस भी ले आते हैं। निरीक्षण के नाम पर सिर्फ औपचारिकताएं निभाई जाती हैं।" तेजस्वी ने कहा कि बिहार में अफसरशाही चल रही है। अधिकारी कहते हैं तो सीएम नीतीश उठते हैं, अधिकारी बोलते हैं तो सीएम नीतीश बैठते हैं।  

Nsmch
NIHER

लालू-तेजस्वी को गाली देना सत्ता का काम 

वहीं चिराग पासवान से नीतीश कुमार की मुलाकात पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि "यह उनका निजी मामला है, हमें इससे कोई लेना-देना नहीं है।" तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि सत्ता पक्ष का काम अब सिर्फ "लालू यादव और तेजस्वी यादव को गाली देना" रह गया है। उन्होंने कहा कि, "अगर हम कुछ बोलते हैं तो हमें 2005 से पहले की याद दिलाई जाती है। अब 2005 में जन्मा बच्चा भी 20 साल का हो गया है। उसके भविष्य के बारे में सोचिए।"

पटना से अभिजीत की रिपोर्ट