पिछले चुनाव से इस बार 15 परसेंट बढ़े कैंडिडेट, नामांकन रद्द होने का टूटा पुराना रिकॉर्ड, अब चुनावी मैदान में इतने उम्मीदवार

पिछले चुनाव से इस बार 15 परसेंट बढ़े कैंडिडेट, नामांकन रद्द

Patna - बिहार विधानसभा चुनाव के दोनों चरणों के लिए नॉमिनेशन पूरा हो गया है। जिसके बाद अब सभी पार्टियां अपनी जीत के दावे कर रही हैं। वहीं इस बार चुनाव लड़ने वालों की संख्या भी बढ़ गई है। साथ ही नामांकन रद्द होने का पिछला रिकॉर्ड भी टूट गया है। जबकि दूसरे चरण के चुनाव के कैंडिडेट के नामांकन की स्क्रूटनी अभी बाकी है।

2020 में कितने कैंडिडेट, 2025 में कितने

इस बार चुनाव में नामांकन करनेवालों की संख्या 5000 को  पारकर गई है। दोनों चरणों के नामांकन पूरा होने के बाद कुल कैंडिडेट की संख्या 5177 है। वहीं 2020 में 4500 कैंडिडेट ने नॉमिनेशन  किया था। ऐसे में इस बार 15 परसेंट ज्यादा नॉमिनेशन  हुआ है। 

वहीं 2020 में 4500 कैंडिडेट में 649 कैंडिडेट ऐसे थे, जिनका नामांकन रद्द हो गया था। वहीं इस बार यह आंकड़ा 976 को पार कर गया  है। जबकि दूसरे चरण के नामांकन प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हो पाई है। माना जा रहा है यह आंकड़ा 1000 के पार जा सकता है। 

इसी तरह 2020   में 118 कैंडिडेट ने नॉमिनेशन वापस   लिया था। जबकि इस  बार पहले चरण के चुनाव 70 ने अपना नाम वापस ले लिया है। दूसरे चरण में कितनों ने नाम वापस लिया, यह कुछ दिनों में स्पष्ट  होगा। 

फिलहाल, दोनों चरणों के नॉमिनेशन में अब तक 3700 से ज्यादा उम्मीदवारों के फॉर्म को स्वीकार किया गया है। जिसमें अंतिम आंकड़ा दूसरे चरण के नॉमिनेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सामने आएगा।

 2020 में बिहार विधानसभा चुनाव कैंडिडेट की स्थिति

9 - Candidate Data Summary

 TYPE OF CONSTITUENCY 


 GEN  SC  ST  TOTAL 
 1. NO. OF CONSTITUENCIES 203382243
 2. NOMINATIONS FILED 




 a. Male 3500518114029
 b. Female 3748511470
 c. Third Gende 1

1
 d. Total 3875603224500
 3. NOMINATIONS REJECTED 




 a. Male 497763576
 b. Female 5614373
 c. Third Gende 




 d. Total 553906649
 4. NOMINATIONS WITHDRAWN 



 a. Male 829
91
 b. Female 252
27
 c. Third Gende 




 d. Total 10711
118
 5. CONTESTING CANDIDATES 




 a. Male 292143383362
 b. Female 293698370
 c. Third Gende 1

1
 d. Total 3215502163733
 6. FORFEITED DEPOSITS 




 a. Male 253036662902
 b. Female 239576302
 c. Third Gende 1

1
 d. Total 2770423123205







2025 में बिहार विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों की स्थिति