Bihar News : बिहार का यह गांव अब बन गया शहर, नगर पंचायत का मिला दर्जा, राज्य सरकार ने जारी की अधिसूचना

Bihar News : बिहार में तीव्र गति से शहरीकरण हो रहा है. इसी कड़ी में बिहार के इस गाँव को अब शहर का दर्जा दे दिया गया है. बिहार सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है.......पढ़िए आगे

Bihar News : बिहार का यह गांव अब बन गया शहर, नगर पंचायत का म
यह गाँव बन गया शहर - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : देश के अन्य राज्यों की तरह बिहार में भी शहरीकरण तीव्र गति से हो रहा है। राज्य में बिजली, पानी, स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास का असर कस्बों पर पड़ रहा है। इसकी बदौलत अब गाँव शहर में तब्दील हो रहे हैं। इसके बाद उन कस्बों के विकास में और अधिक गति आ रही है। इसी कड़ी में बिहार सरकार ने राज्य के एक कस्बे को शहर का दर्जा दे दिया है। दरअसल पूर्वी चंपारण जिले का मधुबन कस्बा अब शहर बन गया है। इसे नगर पंचायत का दर्जा दे दिया गया है। 

राज्य सरकार की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। मधुबन के नगर पंचायत बनने से यहां के निवासियों को अच्छी सड़कें, सट्रीट लाइट, पानी की आपूर्ति जैसी मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही शहरों की तर्ज पर शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार जैसी आधारभूत ढांचे का निर्माण भी इस क्षेत्र में कराया जाएगा। नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री जीवेश मिश्रा ने मधुबन को नगर पंचायत बनाने की घोषणा करने के साथ ही खुशी जाहिर की कि इस क्षेत्र का विकास अब शहरों की तर्ज पर हो सकेगा। 

उन्होंने कहा की मधुबन में विकास को गति मिलेगी। बताते चलें की सरकार के इस फैसले से बिहार में अब नगर पंचायतों की संख्या बढ़कर 155 हो गई है। वहीं, राज्य में अब कुल नगर निकाय की संख्या 262 हो गई है। इन नगर पंचायतों के विकास के लिए सरकार की ओर से हर साल करोड़ों रूपये खर्च किये जा रहे हैं। वहां सड़क, बिजली, अस्पताल आदि की सुविधाएं विकसित की जा रही है। जिसका फायदा स्थानीय लोगों को मिल रहा है। 

Nsmch