Bihar News : लोजपा का 26 वां स्थापना दिवस आज, भतीजे चिराग के साथ जाने पर क्या बोले पशुपति कुमार पारस, प्रिंस राज को दी बड़ी जिम्मेवारी

Bihar News : चाचा-भतीजा के एक होने से जुड़े सवाल पर पशुपति पारस ने कहा कि यह पूरी तरह भविष्य की बात है.......पढ़िए आगे

Bihar News : लोजपा का 26 वां स्थापना दिवस आज, भतीजे चिराग के
एक होंगे चाचा भतीजा ! - फोटो : NAROTTAM

PATNA : लोकजनशक्ति पार्टी का आज 26 वां स्थापना दिवस है. 2021 में पशुपति पारस और चिराग पासवान अलग हुए और दोनों ने अलग पार्टी बनाई. पशुपति पारस की लोक जनशक्ति राष्ट्रीय लोक लोक जनशक्ति पार्टी है तो चिराग पासवान की लोक जन शक्ति पार्टी रामविलास. दोनों पार्टियों ने आज 26 वां स्थापना दिवस मनाया.पशुपति पारस ने इस मौके पर चाचा भतीजा के एक होने पर भी बड़ी बात कहीं. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी अभी अलग है, हमारी तबीयत ठीक नहीं रहती है. इसलिए हम पूर्व सांसद प्रिंस राज को राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत कर दिया है. हमारा संगठन मजबूत है मतदाता हमारे साथ है.

 चाचा भतीजा की पार्टी एक होने का सवाल पर पारस ने कहा कि यह भविष्य की बात है. कहा की हमको चिराग पासवान से बात होती है, लेकिन पारिवारिक बात होती है. पार्टी को लेकर और राजनीति को लेकर कोई बातें नहीं होती है. एक होंगे या नहीं होंगे यह तो भविष्य की बात है. आगे भविष्य में क्या होगा नहीं होगा यह कहा नहीं जा सकता है.लेकिन अभी हमारी पार्टी है और आगे भी रहेगी. हमारा संगठन मजबूत है. इतनी खराब स्थिति थी कि हम लोकसभा और विधानसभा का चुनाव नहीं लड़े. फिर भी हमारे साथ में मतदाताओं की संख्या है. जितने भी पुराने लोग हैं जिला अध्यक्ष हैं वह सब हमारे साथ है. कहीं और जगह नहीं गए हैं.

आनंद मोहन और अनंत सिंह दोनों को कोर्ट के द्वारा सरेंडर करने का आदेश दिया गया है. इस पर उन्होंने  अपनी अपनी याद को ताज किया और शॉर्टकट में कहा मतलब निकल गया तो पहचानते नहीं. यह पूछा गया कि आपके साथ भी ऐसा हुआ था तो उन्होंने कहा मैं एक लाइन में बोल दिया समझ लीजिए. इन लोग का पूरी पुरानी आदत है. मतलब है तो साथ रखेंगे. मतलब नहीं यह है तो हटा देंगे. आनंद मोहन से जब मतलब था तो जेल से निकलवा दिए और आज मतलब खत्म हो गई है तो फिर उन्हें जेल भेजा जा रहा है.

इसके साथ ही पशुपति पारस ने महिला आरक्षण बिल को लेकर भी बड़ी बात का कहा. उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल अप्रैल महीने में भी पास हुआ था. लेकिन उस वक्त रिजेक्ट हुआ था. क्योंकि दो तिहाई बहुमत नहीं आया था. और अब फिर कल 30  नवंबर को महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पेस होगा. लेकिन यह तो बहुमत का खेल है. और मेरे कहने या किसी के कहने पर ना तो बिल पास होगा और ना रिजेक्ट होगा. अगर सरकार दो तिहाई बहुमत जुटाएगी तो पास हो जाएगा नहीं तो फिर रिजेक्ट होगा,वैसे मैं सरकार के पक्ष में नहीं हूं.

नरोत्तम की रिपोर्ट