Bihar News : पटना में बर्थडे पार्टी की आड़ में चल रही थी शराब और डांस पार्टी, पुलिस ने छापेमारी कर 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Bihar News : पटना पुलिस ने बड़ी बर्थडे पार्टी की आड़ में शराब और डांस पार्टी का खुलासा किया है. इस मामले में पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.....पढ़िए आगे
पटना में शराब पार्टी - फोटो : ANIL
PATNA : राजधानी पटना के श्रीकृष्णापुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गेट नंबर 31 स्थित एक रिजॉर्ट में पुलिस ने छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, वहां बर्थडे पार्टी की आड़ में शराब पार्टी और बार बालाओं के डांस का आयोजन किया जा रहा था।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त रिजॉर्ट में हथियार और शराब के साथ अपराधी प्रवृत्ति के कुछ लोग जुटे हुए हैं।
इसी सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और वहां से 10 लोगों को हिरासत में ले लिया।
पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से पार्टी कर रहे लोगों के बीच हड़कंप मच गया। बड़ा सवाल यह है की शराबबंदी होने के बावजूद लोगों को कहाँ से शराब मिल रही है।
अनिल की रिपोर्ट