पटना के राजीवनगर थाने में लगी आग, समय रहते पाया गया काबू; शॉर्ट सर्किट की आशंका
राजधानी पटना के राजीवनगर थाना परिसर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। त्वरित कार्रवाई कर आग पर काबू पा लिया गया है। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
राजधानी पटना के राजीवनगर थाना परिसर में अचानक आग लगने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की लपटें और धुआं उठता देख थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मी और आसपास के लोग तुरंत सतर्क हो गए। थाना के ऊपर बने पुलिस अधिकारी के रूम में रखें सोफे में शॉर्ट सर्किट से आग लगी की घटना हुई है हालांकि थाने के पुलिसकर्मियों ने ही आग पर काबू पा लिया है।
त्वरित कार्रवाई से आग पर पाया गया काबू
घटना की जानकारी मिलते ही आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया गया। समय रहते की गई त्वरित कार्रवाई के कारण आग को फैलने से रोक लिया गया और उस पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट की आशंका
प्रारंभिक जांच और प्रथम दृष्टया मिली जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, आग से हुए नुकसान का आकलन और वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।
किसी के हताहत होने की सूचना नहीं
राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी व्यक्ति या पुलिसकर्मी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। समय पर स्थिति नियंत्रित होने से एक बड़ा हादसा टल गया।
पटना से अनिल की रिपोर्ट